- अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत जीर्णोद्घार के बाद भिवानी में अनेक तालाब ऐसे हैं, जिनकी शोभा देखते ही बनती है: डीसी
भिवानी जिले के 42 सरोवरों का कायाकल्प! अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत जून में होगा उद्घाटन। डीसी साहिल गुप्ता ने दिए सफाई और लाइटिंग के निर्देश। देखें गांवों की लिस्ट।
May 26, 2026, 14:59 IST
भिवानी, 26 मई। जून माह के मध्य में अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत प्रदेश में करीब 350 सरोवरों का उद्घाटन किया जाना है, जिनमें जिला भिवानी के 42 सरोवर हैं। अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत जीर्णोद्घार के बाद अनेक तालाब ऐसे हैं, जिनकी शोभा देखते ही बनती है। रात के समय यहां पर लगी लाइटों से तालाब तथा आसपास का क्षेत्र रोशन हो रहा है। डीसी साहिल गुप्ता ने पंचायत व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे जिला में उद्घाटन से संबंधित तालाबों की साफ-सफाई जल्द से जल्द सुनिश्चित करें। तालाबों का सौंदर्यकरण सरकार द्वारा निर्धारित पैरामीटर के अनुरूप हों।
डीसी श्री गुप्ता ने बताया कि सरकार ने तालाबों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यकरण के लिए अमृत सरोवर योजना शुरु की थी, जिसके तहत तालाबों की गाद निकालकर उनकी सफाई करना, तालाब के चारों ओर पगडंडी बनाना, वहां पर लाइट लगवाना व पर्याप्त जगह पर पौधारोपण करना शामिल रहा है। इसी के साथ ही सरकार ने अमृत सरोवर प्लस योजना शुरु की, जो केंद्र सरकार की जल संरक्षण और ग्रामीण विकास की जुड़ी पहल है। तालाबों के जीर्णोद्धार से पानी की कमी को दूर करना है। गांव में सिंचाई पशुपालन आदि में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। तालाबों के आसपास हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भूजल स्थिति में सुधार लाना है।
इस दौरान पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता संभव जैन ने डीसी को बताया कि जिला में अमृत सरोवर प्लस योजना के तहत कुल 78 सरोवर हैं, जिनमें 24 अमृत सरोवरों का पहले ही शुभारंभ किया जा चुका है। अब 42 तालाबों का शुभारंभ किया जाना है। इन सरोवरों का जीर्णोद्धार किया जा चुका है। यहां पर कार्य को साफ-सफाई कर अंतिम रूप दिया जाना शेष है, जो कि सप्ताह भर में कर दिया जाएगा। शेष 12 सरोवरों पर अभी काम होना है। डीसी ने निर्देश दिए कि उद्घाटन से संबंधित 42 सरोवरों पर सरकार के निर्देशों के अनुरूप शीघ्र कार्य पूरा किया जाए।
बॉक्स
-लाइटों से रोशन हो रहे कुछ तालाबों की शोभा देखते ही बनती है
कार्यकारी अधिकारी संभव जैन ने डीसी साहिल गुप्ता को बताया कि तालाबों को जीर्णोद्धार कर सौंदर्यकरण किया गया है। इन 42 तालाबों में अनेक ऐसे तालाब हैं, जो सही जगहों पर हैं और जीर्णोद्धार व लाईट लगने से वे रोशन हो रहें हैं। इन तालाबों की शोभा रात को देखते ही बनती है।
बॉक्स
- इन 42 गांवों में प्रस्तावित है तालाबों का उद्घाटन
अमृत सरोवर प्लस योजना के अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों में विकसित किए गए तालाबों एवं जोहड़ों में बवानीखेड़ा, बहल, भिवानी, कैरू, लोहारू, सिवानी और तोशाम खंडों के गांव शामिल हैं। बवानीखेड़ा खंड के गांव बलियाली, रतेरा, बड़सी गुजरान, किरावड़, पुर, सुई में तालाबों का उद्घाटन किया जाएगा। बहल खंड के गांव कासनी खुर्द तथा गांव शहरयारपुर में अमृत सरोवर विकसित किया गया है। भिवानी खंड के बामला-प्रथम, चांग, देवसर, धनाना तृतीय, धारेडू, पालुवास, खरक कलां, खरक खुर्द, मुंढाल खुर्द, पूर्णपुरा, रेवाड़ी खेड़ा तथा तिगड़ाना में तालाब का लोकार्पण होगा।
कैरू खंड के गांव इंदीवाली में वेस्ट वाटर तालाब को भी इस योजना में शामिल किया गया है। लोहारू खंड के गांव अमीरवास,बड़दू धीरजा तथा गागड़वास में जोहड़ विकसित किया गया है। सिवानी खंड के गांव मीठ्ठी में तथा तोशाम खंड के छप्पार जोगियान, ढ़ाणी माहू, गारनपुरा कलां, झुल्ली, खानक, खावा, मिरान, संडवा, गांव थिलोड़ में तालाब का लोकार्पण किया जाएगा।