Tosham Hansi Chungi News 2026: भिवानी में नशा तस्कर गिरफ्तार: 8.25 ग्राम हेरोइन के साथ बाइक सवार पकड़ा गया, 3 दिन के रिमांड पर आरोपी

एंटी नारकोटिक्स सेल भिवानी ने तोशाम के हांसी चुंगी से 8.25 ग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 3 दिन के रिमांड पर है। पूरी खबर पढ़ें।
 
Bhiwani police crime news Hindi

*एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी ने हांसी से तोशाम आ रहे मोटरसाइकिल सवार को 8.25 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन सहित किया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन पुलिस ने कब्जे में लिया।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं सप्लाई में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन सहित एक मोटरसाइकिल सवार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 18.11.2026 को एंटी नारकोटिक्स सैल के उप निरीक्षक प्रवीण कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी के दौरान हांसी चुंगी, तोशाम पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल पर हांसी से तोशाम की तरफ आ रहा है, जिसके पास मादक पदार्थ हेरोइन है। पुलिस टीम ने सूचना की गंभीरता को देखते हुए नियमानुसार नाकाबंदी की और सूचना के आधार पर आ रहे मोटरसाइकिल सवार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से *8.25 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन* बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान *अवनजीत उर्फ बल्ला पुत्र सुंदर सिंह निवासी बडदूपूर्ण* के रूप में हुई है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी की मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन को पुलिस कब्जे में लेकर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना तोशाम में अभियोग दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद के स्रोत, सप्लाई तथा बेचने से जुड़े नेटवर्क के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी, ताकि इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जा सके।