Bal Vivah Mukt Bharat Abhiyan 2026: भिवानी में 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' के तहत जागरूकता बैठक: अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ, DC के निर्देश पर कड़े आदेश

भिवानी में 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' के तहत जागरूकता बैठक का आयोजन। अधिकारियों ने ली शपथ, कानून उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई। पूरी खबर पढ़ें।
 
Child Marriage Prohibition Act Haryana

भिवानी में 'बाल विवाह मुक्त भारत अभियान' के तहत जागरूकता बैठक; अधिकारियों ने ली सामूहिक शपथ

भिवानी, 07 नवंबर। डीसी साहिल गुप्ता के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता बैठक एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू राणा द्वारा की गई।

बैठक में जिले की सभी महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों, महिला सुपरवाइजरों और कार्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इस राष्ट्रीय अभियान के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

  'बाल विवाह

दुष्प्रभावों के प्रति जन-जन को करेंगे जागरूक:

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को देश और समाज को बाल विवाह की कुप्रथा से मुक्त बनाने के लिए निष्ठापूर्वक शपथ दिलाई गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजू राणा ने कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार जिला, खंड (ब्लॉक) और ग्राम स्तर तक पहुंचाया जाए ताकि समाज के प्रत्येक नागरिक को बाल विवाह के गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा सके।
 'बाल विवाह
 

 कानूनन 18 और 21 वर्ष से कम उम्र में शादी अवैध:

बैठक में कानूनी पहलुओं पर चर्चा करते हुए विशेष रूप से बताया गया कि 'बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006' के अनुसार, 18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के को नाबालिग माना जाता है। अधिकारियों ने अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को बाल विवाह से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत संबंधित ग्राम की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, संरक्षण सह निषेध अधिकारी या महिला थाना, भिवानी को सूचित करें ताकि समय रहते इस कानूनी अपराध को रुकवाया जा सके।

इस दौरान किरण (महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी),  शुभम वर्मा (जिला मिशन समन्वयक), जिनेश (जिला समन्वयक) सहित सुपरवाइजर सुशीला, सुनीत, रेणु, साक्षी, सुनेना और सुनीता उपस्थित रहीं।