Bhiwani Illegal Colony Demolition: मौजा बलियाली में 3.5 एकड़ में बन रही अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा, जेसीबी से तोड़ी डीपीसी और रोड नेटवर्क

भिवानी के मौजा बलियाली में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की कार्रवाई। 3.5 एकड़ में बने कच्चे रोड और डीपीसी को जेसीबी से गिराया गया।
 
DTP Bhiwani action

मौजा बलियाली में अवैध कॉलोनी में जेसीबी से 3.5 एकड़ में तीन डीपीसी व कच्चे रोड़ नेटवर्क को तोड़ा

भिवानी, 10 सितंबर। जिला नगर योजनाकार द्वारा नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र भिवानी में अवैध निर्माण एवं कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं। इसी कड़ी में मौजा बलियाली में जमालपुर से बवानी खेड़ा रोड़ पर स्थित करीब 3.5 एकड़ में बनी एक अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान जेसीबी से तीन डीपीसी व कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा गया।

मौजा बलियाली

जिला नगर योजनाकार जयदीप खरब ने बताया कि अवैध निर्माण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान उन्होंने लोगों को समझाया कि आमजन अवैध कॉलोनियों में प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर प्लॉट न खरीदें। साथ ही शहरी क्षेत्र, नियंत्रित क्षेत्र एवं अनुसूचित सडक़ों की हरित पट्टी में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करने की हिदायत दी गई। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पूर्व संबंधित विभाग से आवश्यक अनुमति लेना सुनिश्चित करें।

मौजा बलियाली