Senior Advocates Guidance for Youth: सेशन जज गगनदीप कौर सिंह बोलीं- वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव युवा वकीलों के लिए है बड़ा मार्गदर्शन
वरिष्ठ अधिवक्ताओं का अनुभव युवा अधिवक्ताओं के लिए मार्गदर्शन का काम करता है: सेशन जज गगनदीप कौर सिंह
जिला बार में आयोजित हुआ वर्ष 2001 बैच का सिल्वर जुबली कार्यक्रम
सेशन जज गगनदीप कौर सिंह ने की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
भिवानी, 20 सितंबर। जिला बार में वर्ष 2001 बैच के अधिवक्ताओं की सिल्वर जुबली यानी 25 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेशन जज गगनदीप कौर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई और अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन के प्रधान युधिष्ठिर वत्स ने की। पूर्व प्रधान प्रदीप बजाड़ ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में बार के पूर्व प्रधान देवेंद्र सोढ़ी ने 2001 वर्ष बैच की उपलब्धियों, बार की सुविधाओं और विकास में दिए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पूरे होने यानि सिल्वर जुबली आयोजित करने की शुरुआत 2012 उनके कार्यकाल में करवाई गई थी।
कार्यक्रम में अपना संदेश देते हुए सेशन जज गगनदीप कौर सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का आयोजन युवा अधिवक्ताओं के लिए प्रेरणादाई होता है। किसी भी बार में 25 वर्ष तक निरंतर सेवाएं देना अपने आप में जीवन की एक उपलब्धि होती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं को अपने अनुभव युवा अधिवक्ताओं के साथ सांझा करने चाहिए, यह उनके लिए एक मार्गदर्शन का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि बार में सेवाएं देने का काम भी एक समाज सेवा है। अनेक जरूरतमंद असहाय और बेसहारा लोग न्याय के लिए बार में आते हैं। न्याय मिलने के साथ साथ उनको एक मानसिक रूप से सहारे की भी जरूरत होती है, जो अधिवक्ता ही देता है। उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस के साथ-साथ जरूरतमंद के प्रति सेवा भाव बहुत जरूरी है। न्यायालय और बार एक दूसरे के पूरक हैं। बार के बिना न्यायालय अधूरा है। उन्होंने सिल्वर जुबली के आयोजन पर बार की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान देवेंद्र श्योराण सोढ़ी को सेशन जज गगनदीप कौर सिंह, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव आर्य और जिला बार एसोसिएशन के प्रधान युधिष्ठिर वत्स ने विशेष रूप से सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व सचिव रूपेश शर्मा, पूर्व सचिव पवन परमार, एडवोकेट प्रवीण शर्मा, सुमित जांगड़ा, राजेश भाकर, जगजीत बैनीवाल, महेंद्र कौशिक, जयप्रकाश तंवर, जोनपाल सिंह, मुकेश परमार, राजेश बागोतिया आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संचालन सचिव सचिन सिंगला ने किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान संदीप तंवर, पूर्व अध्यक्ष दरिया सिंह, धर्मबीर लांबा, बलबीर शर्मा, आनंद घायल, नरेंद्र कांटीवाल, महेश शर्मा, विजय प्रकाश चीफ, बजरंग लाल शर्मा, संजय खरकिया, अविनाश सरदाना, ज्योति शर्मा, उप प्रधान रश्मि ठाकुर, राजबाला श्योराण, मनोज तंवर, मुकेश गुलिया आदि उपस्थित थे,