Anti Drug Raid News: भिवानी पुलिस की मुस्तैदी; बवानी खेड़ा के वार्ड नंबर-5 में चला सर्च ऑपरेशन, नशामुक्त समाज की अपील

भिवानी के बवानी खेड़ा में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई। डॉग स्क्वायड संग वार्ड-5 में चला सघन चेकिंग अभियान। पूरी खबर पढ़ें।
 
Bhiwani dog squad checking campaign

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस भिवानी की सख्त कार्रवाई, डॉग स्क्वायड के साथ चलाया विशेष चेकिंग अभियान।

*थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने वार्ड नंबर-5 में डॉग स्क्वायड टीम के साथ चलाया सघन तलाशी अभियान।*

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस भिवानी द्वारा जिले में मादक पदार्थों की बिक्री, भंडारण एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज दिनांक 09.11.2026 को थाना बवानी खेड़ा पुलिस टीम द्वारा पुलिस लाइन भिवानी से डॉग स्क्वायड टीम को साथ लेकर वार्ड नंबर-5, बवानी खेड़ा में मादक पदार्थों की तलाश एवं संदिग्ध स्थानों की जांच के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम द्वारा डॉग स्क्वायड की सहायता से विभिन्न संभावित एवं संदिग्ध स्थानों पर गहनता से तलाशी एवं चेकिंग की गई।

, आईपीएस

*जिला पुलिस भिवानी द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।* पुलिस द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीमों के साथ-साथ डॉग स्क्वायड की सहायता से भी समय-समय पर ऐसे विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

, आईपीएस

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस ने कहा कि *मादक पदार्थों का अवैध कारोबार युवाओं एवं समाज के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। जिला पुलिस भिवानी इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा ऐसे व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। मादक पदार्थों पर अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार के विशेष चेकिंग एवं तलाशी अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेंगे।*

, आईपीएस

जिला पुलिस भिवानी आमजन से अपील करती है कि यदि किसी व्यक्ति को मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी अथवा अवैध भंडारण के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त होती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।