Environment Conservation Bhiwani: पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं: डीसी साहिल गुप्ता

बवानी खेड़ा के बलियाली की श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित वन महोत्सव में डीसी साहिल गुप्ता ने पौधारोपण किया और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई।

 
हरियाणा वन विभाग पौधारोपण

- अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके: डीसी साहिल गुप्ता


- बलियाली की श्री कृष्ण गौशाला में आयोजित हुआ बवानी खेड़ा विधानसभा स्तरीय


-  वन महोत्सव में डीसी ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


बवानीखेड़ा/भिवानी, 07 अगस्त।  वन विभाग द्वारा गांव बलियाली स्थित श्री कृष्ण गौशाला में विधानसभा स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। इस दौरान गौशाला परिसर में 1000 पौधे रोपित किए गए। उन्होंने ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलवाई। उप वन संरक्षक डॉ राजेश वत्स ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिले में पौधारोपण के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


इस दौरान डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि दिन प्रतिदिन पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। पर्यावरण का संरक्षण करना हमारे हाथ में है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का बढ़ता असंतुलन हमारे लिए सबसे बड़ा खतरा है। पर्यावरण को बचाने के लिए प्रत्येक इंसान की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने आसपास परिवेश गांव में उपयुक्त जगह पर अधिक से अधिक पौधे लगाएं।


इस दौरान डीसी श्री गुप्ता और उप वन संरक्षक ने डॉ राजेश वत्स ने गौशाला परिसर में पौधारोपण किया। डीसी ने गौशाला का भी निरीक्षण किया और वहां पर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गौशालाओं का संचालन करने में साधन संपन्न लोगों का योगदान जरूरी होता है। ऐसे में समाज के लोगों को गौशाला संचालन में आगे आना चाहिए।


इस दौरान गांव के बलियाली के सरपंच सचिन सरदाना, सरपंच रामूपुरा मुकेश शर्मा, प्रधान सरदार सुदर्शन, मेंबर दयानंद, नंबरदार सिंह राम, रतन सिंह, राजू, गुरबक्स, सुधीर सिंह, छाजू राम, फूल सिंह तथा हरियाणा जैव विविधता बोर्ड से सुरेश सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।