जिला स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता, भिवानी ने तोशाम को हराकर जीती ट्रॉफी
 

 
जिला स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता, भिवानी ने तोशाम को हराकर जीती ट्रॉफी  

भिवानी :

स्थानीय जी लिट्रा स्कूल के मैदान में जिला स्तरीय स्कूली लडक़ों की अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला भिवानी और तोशाम की टीमों के बीच खेला गया।

रोमांचक मुकाबले में भिवानी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जबकि तोशाम की टीम उपविजेता रही। यह प्रतियोगिता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज की देखरेख में आयोजित की गई। जिसमें भिवानी पब्लिक स्कूल की डीपीई ममता टीम की इंचार्ज थीं तथा जोनल सैकेटरी मदन गोपाल रहे और उन्होंने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रतियोगिता के कन्वीनर मदन गोपाल थे, जबकि प्रतियोगिता के इंचार्ज की जिम्मेदारी डॉ. अनिल कुमार ने संभाली। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र भारद्वाज ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जिले के युवा क्रिकेटरों को मंच प्रदान करना और खेल भावना को बढ़ावा देना था।

विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक और अवसर मिला है। प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने बताया कि इस प्रतियोगिता में भिवानी और तोशाम दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

भिवानी की टीम ने फाइनल में अपनी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं तोशाम की टीम ने भी जोरदार टक्कर दी और पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया, जिसके चलते वे दूसरे स्थान पर रहे।