भिवानी व जींद जिले का रहा दबदबा, सबसे ज्यादा इनाम जीते
दो दिवसीय बेस्ट ऑफ बेस्ट ओपन कराटे प्रतियोगिता का समापन, पदक विजेता खिलाडिय़ों को किया सम्मानित
बेस्ट ऑफ बेस्ट ओपन कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को साइकिल, स्मार्टवॉच और स्पोर्ट्स बैग देकर किया सम्मानित

Jun 15, 2026, 16:08 IST
भिवानी, 15 जून : भिवानी कराटे एकेडमी एवं डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्थानीय नई अनाज मंडी स्थित जनसेवा सदन में आयोजित दो दिवसीय बेस्ट ऑफ बेस्ट ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 का खेल भावना और भारी उत्साह के बीच सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह का मुख्य आकर्षण विजेता खिलाडिय़ों का सम्मान रहा, जिन्हें उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साइकिल, स्मार्टवॉच और स्पोर्ट्स बैग प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाकर खिलाडिय़ों के चेहरे खिल उठे।
समापन समारोह में खेल, समाज और चिकित्सा जगत की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। मुख्य अतिथियों में संजय अल्ट्रासाउंड के संस्थापक श्याम लाल मंडी वाले, सरिता अग्रवाल, डा. नरेंद्र मोर, एईओ जींद मुनीत बेरवाल, रोहित वर्मा,संतोष देवी फाउंडर भिवानी कराटे एसोसिएशन, डॉ.शैंकी अग्रवाल तथा इंडिया नेशनल कोच भरत यादव शामिल रहे। सभी गणमान्य अतिथियों ने विजेता खिलाडिय़ों को अपने हाथों से पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर भिवानी कराटे एसोसिएशन के फाउंडर बीरेंद्र जालंधरा को भी याद किया गया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव व चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप ने कहा कि भिवानी जिला अब अन्य खेलो के साथ साथ कराटे में भी बुलंदिया छू रहा है व आयोजन समिति का भी धन्यवाद किया व हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन सीनियर वर्ग के मुकाबले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। विभिन्न भार वर्गों में खिलाडिय़ों के बीच कांटे की टक्कर और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मैदान पर उतरे कराटे खिलाडिय़ों ने न केवल अपनी बेहतरीन तकनीक और फुर्ती का प्रदर्शन किया, बल्कि खेल के उच्चतम अनुशासन और खेल भावना का भी परिचय दिया, जिसने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
आयोजन समिति के सचिव रोहित वर्मा,विशाल जालंधरा व आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता के सफल और भव्य आयोजन पर सभी खिलाडिय़ों, कोचों, रेफरी, अधिकारियों, सहयोगियों एवं आयोजन टीम को बधाई दी। उन्होंने भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि इस चैंपियनशिप की सफलता ने हमारे हौसलों को और बढ़ाया है। भविष्य में भी भिवानी में इसी प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, ताकि हमारे स्थानीय और युवा खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर और बड़ा मंच मिल सके। व सामान्य हस्पताल से पहुंचे डॉक्टर्स की टीम का भी धन्यवाद किया जिन्होंने प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों को फर्स्ट ऐड देने का कार्य किया ।
दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्षेत्र के कई प्रमुख पदाधिकारियों और समाजसेवियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बवानी खेड़ा से बीजेपी विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि जी की गरिमामयी उपस्थिति रही । इसी के साथ जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव, चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, , शिहान जय प्रकाश, कृष्ण सिंगरोहा,राजेश तक्षक फौजी,देवेंद्र गोयत (जेई), भूरू प्रधान (अनाज मंडी चेयरमैन), हंसराज हंस कमेटी चेयरमैन, बवानीखेड़ा से नगर परिषद उपप्रधान बवानीखेड़ा), विशाल जालंधरा (संस्थापक, बीरेंद्र जालंधरा फाउंडेशन), सनी लाडवाल, मोहन (जेई), नरेंद्र कुमार, अजीत कुमार, संदीप कुमार, नितिन, विनोद मुवाल, राहुल शर्मा तथा दीपक घणघस सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। सभी ने आयोजन समिति के प्रबंधन की खुलकर सराहना की और कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी हैं।