सिवानी मंडी में भारतीय किसान संघ की अहम बैठक : बिजली-पानी के संकट पर गहरा चिंतन, आंदोलन की चेतावनी
सिवानी मंडी में भारतीय किसान संघ की महत्वपूर्ण बैठक। बिजली-पानी की समस्या और सरकारी नीतियों के विरोध में आंदोलन की तैयारी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।
भिवानी, 10 जुलाई : भारतीय किसान संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को सिवानी मंडी में आयोजित की गई। इस बैठक में क्षेत्र के किसानों की मौजूदा स्थिति, विशेषकर बिजली और पानी की गंभीर समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दिलबाग सिंह और अजमेर सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम को जिला मंत्री जे.पी. बराला और जिला युवा प्रमुख पवन ने मुख्य रूप से संबोधित किया। बैठक में सिवानी ब्लॉक के अध्यक्ष मनोज मतानी सहित अन्य ब्लॉकों के अध्यक्ष, पदाधिकारी और भारी संख्या में किसान मौजूद रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र में किसानों के समक्ष आ रही व्यावहारिक दिक्कतों पर गहरा चिंतन किया। बैठक के दौरान संघ के पदाधिकारियों ने वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज का किसान बिजली और पानी की किल्लत से बुरी तरह जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लागू की जा रही नई नीतियां किसान, मजदूर और व्यापारियों के हितों के लिए बेहद घातक साबित हो रही हैं। विशेष रूप से दक्षिण हरियाणा के साथ हो रहा भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार निजी कंपनियों के हाथों में बिजली सौंपने की तैयारी में है, जो पूरी तरह से गलत है और हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। इसके लिए भारतीय किसान संघ युद्ध स्तर पर आंदोलन की तैयारी रखेगा। अगर सरकार ने समय रहते हमारी मांगें नहीं मानी, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से पहुंचे संघ के प्रदेश मंत्री व बिजली आयाम प्रमुख महीपाल बड़दू ने दोनों जिलों के किसानों की समस्याओं को बेहद गहराई से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन सभी समस्याओं को प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखकर जल्द से जल्द समाधान करवाने का पुरजोर आग्रह किया जाएगा। महिपाल बड़दू ने कहा कि भारतीय किसान संघ आने वाले समय में अपनी 3 वर्ष योजना के अनुसार संगठन को और अधिक मजबूत बनाने जा रहा है। इसके तहत आगामी अगस्त महीने तक प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को जोडऩे की योजना तैयार कर ली गई है। बैठक की शुरुआत में भारतीय किसान संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमासिंह चौहान के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। उपस्थित सभी किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामसिंह, धर्म सिंह, सज्जन धनाना, प्रीतम, उमेद सिंह, रामू, कुलदीप, सुखबीर, मदन, बलवान, सतीश, प्रीता, राजा तालु, मांगे राम सिढाण, रामचन्द्र बवानीखेड़ा, राजेश देवराला, राजकुमार, मदन मीडिया प्रमुख, रामगोपाल मीडिया प्रभा

