Haryana Asian Games Winners Award: एशियन और पैरा एशियन खिलाड़ियों का होगा सम्मान, भीम स्टेडियम में जुटेंगे 15 हजार युवा

भिवानी के भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को सीएम नायब सैनी एशियन व पैरा एशियन खेलों के पदक विजेताओं को 185 करोड़ रुपये की सम्मान राशि से नवाजेंगे।

 
CM Nayab Singh Saini Bhiwani

खिलाडिय़ों का प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह होगा ऐतिहासिक: डीसी साहिल गुप्ता

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को करेंगे एशियन और पैरा एशियन खेलों के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाडिय़ों को सम्मानित: डीसी साहिल गुप्ता

सम्मान समारोह के दौरान हरियाणा और पंजाब की महिला खिलाडिय़ों के बीच होगा कबड्डïी मैच होगा

डीसी साहिल गुप्ता ने सम्मान समारोह को एतिहासिक व यादगार बनाने के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

भिवानी, 25 अक्टूबर। स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि हाल ही में जापान में संपन्न हुई एशियन और पैरा एशियन खेल प्रतियोगिता के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाडिय़ों के सम्मान में जिला मुख्यालय पर स्थित भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को एक प्रदेश स्तरीय शानदार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाडिय़ों को सरकार की खेल नीति के तहत घोषित पुरस्कार राशि से सम्मानित करेंगे। प्रदेश के खेल मंत्री गौरव गौतम भी समारोह में मुख्य रूप से शामिल होंगे। सम्मान समारोह में कुल करीब 185 करोड़ रुपए की राशि खिलाडिय़ों को सम्मान स्वरूप प्रदान की जाएगी, जिसमें 133 करोड़ रुपए की राशि एशियाई खेलों के खिलाडिय़ों को दी जाएगी। समारोह में प्रदेशभर से करीब 15 हजार खिलाड़ी-युवा भाग लेंगे। समारोह के दौरान हरियाणा और पंजाब की महिला खिलाडिय़ों के बीच हरियाणा स्टाइल कबड्डïी मैच करवाने की भी पूरी तैयारी है। सम्मान समारोह के आयोजन के लिए एडीसी दीपक बाबू लाल करवा को ओवर ऑल नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

डीसी श्री गुप्ता ने कहा कि जिला भिवानी के लिए बड़े ही गर्व की बात है कि यहां पर खिलाडिय़ों के सम्मान में प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन हो रहा है। जिला भिवानी का खेलों की दुनिया में अपना नाम है। सम्मान समारोह में भिवानी के साथ-साथ प्रदेशभर से विभिन्न खेलों में हरियाणा का नाम दुनिया में रोशन करने वाले खिलाड़ी शामिल होंगे। इससे युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह समारोह युवाओं में नया संचार करने वाला है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सम्मान समारोह को यादगार और ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर-कसर बाकी न छोड़ी जाए। समारोह के दौरान हरियाणा और पंजाब की महिला खिलाडिय़ों के बीच कबड्डïी के मैच देखने को मिलेगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी आकर्षण का केंद्र होगा।  समारोह में शामिल होने वाले युवाओं और आमजन के लिए बैठने के लिए उपयुक्त व्यवस्था की जाएगी।

डीसी

डीसी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित पैरामीटर के अनुसार स्टेज बनवाएं और उपयुक्त जगहों पर बैरिकेडिंग हों। डीसी ने बिजली निगम अधिकारियों को निर्देश दिए समारोह के दौरान बिजली व्यवस्था निर्बाध रूप से हो। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय विभाग को समारोह स्थल व आसपास क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। डीसी ने लोक निर्माण और एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि  अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की सडक़ों को दुरूस्त करने का काम करें। उन्होंने यातायात पुलिस को निर्देश दिए कि निर्धारित जगहों पर वाहन पार्किंग हो। समारोह के दौरान शहर में वाहनों से जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए।डीसी ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समारोह के दौरान सभी व्यवस्था सही ढंग से मुक्कमल करवाई जाएं।

बैठक के दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम के खेल सलाहकार संदीप पराशर ने जानकारी देते हुए बताया कि एशियन गेम्स में हरियाणा से 14 खिलाडिय़ों ने स्वर्ण, 9 खिलाडिय़ों ने रजत और 9 खिलाडिय़ों ने कांस्य पदक हासिल किए हैं। सरकार की ओर से स्वर्ण पदक विजेताओं को तीन करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को डेढ़ करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 75 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा, सभी प्रतिभागी खिलाडिय़ों को साढ़े सात लाख रुपये की पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। प्रदेश से एशियन खेलों में कुल 91 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था, जिनको 133 करोड़ रुपये पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सम्मान समारोह के दौरान पैरा खेलों में नौ स्वर्ण, नौ रजत और 14 कांस्य पदक विजेता खिलाडिय़ों को भी सम्मानित किया जाएगा। पैरा खेलों में कुल 37 खिलाडिय़ों को 52 करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

बैठक के दौरान एसपी मयंक मिश्रा, एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, डीएसपी महेश कुमार, एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, नगराधीश अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ रघुबीर शांडिल्य, सीएमजीजीए सांभवी, खेल उप निदेशक रामेहर सिंह, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, बिजली निगम अधीक्षक  अभियंता   जितेंद्र ढ़ुल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील रंगा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता लोकेश डागर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।