चार दिवसीय जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता जारी, तीसरे दिन बेटियों की विभिन्न स्पर्धाओं में हुए रोमांचक मुकाबले
भिवानी, 31 जुलाई : स्थानीय भीम स्टेडियम में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय लडक़े एवं लड़कियों की खेल प्रतियोगिता शुक्रवार को तीसरे दिन भी आयोजित हुई। तीसरे दिन लड़कियों की विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता भिवानी जिला शिक्षा अधिकारी डा. निर्मल दहिया एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार जिंदल के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। इस दौरान प्रतियोगिता में बतौर मुख्यअतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने शिरकत की तथा खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया।
शुक्रवार को अंडर-11 आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में कैरू प्रथम व बवानीखेड़ा द्वितीय रहा। अंडर-14 आयु वर्ग में बवानीखेड़ा प्रथम व भिवानी द्वितीय रहा। अंडर-17 में बवानीखेड़ा प्रथम व सिवानी द्वितीय रहा। कुश्ती स्पर्धा की अंडर-14 आयु वर्ग में 36 किलोग्राम भार वर्ग में विनती, 39 किलोग्राम में डिंपल, 42 किलोग्राम में कनक, 46 किलोग्राम में अनुष्का, 54 किलोग्राम में आशी, 58 किलोग्राम में कीर्ति, 62 किलोग्राम में हेमलता प्रथम रही। अंडर-11 आयु वर्ग में 24 किलोग्राम भार वर्ग में रीतिका, 26 किलोग्राम में गरिमा, 34 किलोग्राम दिशी, 34 से अधिक भार वर्ग में रोनिका प्रथम रही। अंडर-17 आयु वर्ग की 100 मीटर दौड़ में खुशी, 200 मीटर में प्रतिभा, 3 हजार मीटर में राधिका, 800 मीटर में मुस्कान, 1500 मीटर में मुस्कान प्रथम रही। लांग जंप में दीक्षा प्रथम रही। शॉटपुट में अंशिका, जैवलिन थ्रो में कशिश, ट्रिपल जंप में दिव्या, डिस्कस थ्रो में अंशिका प्रथम रही। अंडर-17 आयु वर्ग की वुशु प्रतियोगिता की 45 किलोग्राम भार वर्ग में भूमि तंवर, 48 किलोग्राम में सरिता, 52 किलोग्राम में ज्योति, 56 किलोग्राम में सरिता, 60 किलोग्राम में भक्ति, 70 किलोग्राम में काव्या प्रथम रही। अंडर-19 आयु वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में मुस्कान, 48 किलोग्राम में संजू, 52 किलोग्राम में अनुष्का, 56 किलोग्राम में आरती, 70 किलोग्राम में कोमल प्रथम रही। वही अंडर-11 आयु वर्ग की योगा प्रतियागिता में हिमांशु ट्रेडिशनल, हर्षित आर्टिस्ट सोलो, जाह्नवी आर्टिस्ट पेयर, दुर्गा आर्टिस्ट पेयर, नव्या रिदमिक पेयर, हर्षित रिदमिक पेयर विजेता रहे। अंडर-14 आयु वर्ग की योगा प्रतियोगिता में मानसी ट्रेडिशनल, ममता आर्टिस्ट सोलो, नितिका आर्टिस्ट पेयर, तनिशा आर्टिस्ट पेयर, इशाना रिदमिक पेयर, काफी रिदमिक पेयर विजेता रहे। अंडर-14 आयु वर्ग की टेबल टेनिस में दृष्टि प्रथम, हुनर द्वितीय, नविशा तृतीय, सुभी चतुर्थ तथा कनक पंचम स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में दीक्षा प्रथम, इनागत द्वितीय, तन्नु तृतीय, माहिरा चतुर्थ व अनाया पंचम स्थान पर रही। अंडर-14 आयु वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में बवानीखेड़ा प्रथम व तोशाम द्वितीय तथा अंडर-17 आयु वर्ग में बवानीखेड़ा प्रथम व भिवानी द्वितीय रहा। इस दौरान हॉकी स्पर्धा की अंडर-14 व अडर-17 आयु वर्ग के लिए लड़कियों की ट्रायल ली गई। जिसमें 25-25 खिलाडिय़ों का चयन किया गया।
इस अवसर पर जिला सहायक खेल अधिकारी प्रितपाल, जिला मौलिक सहायक खेल अधिकारी राजेंद्र सिंह, शारीरिक शिक्षक संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान वीरेंद्र घनघस, नोडल अधिकारी सत्यवान कोच व श्रीभगवान, तकनीकी अधिकारी सोमदत्त शर्मा व बलवान सिंह, प्रवक्ता अनिल सांगवान, रमेश सांगवान, पीटीआई मोतीलाल जांगड़ा, सुरेंद्र डीपीई जमालपुर सहित, राजेश, मीनू, विनोद पिंकू, विरेंद्र डीपीई, पूनम डीपीई, पवन प्राचार्य, सविता, अरविंद, शैलेंद्र, सुनील, संजय अनेक खेलप्रेमी मौजूद रहे।

