भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय बालिका खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खेल और शिक्षा का अनूठा संगम
 

शिक्षा के साथ-साथ खेलों का संगम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए है आवश्यक : महेंद्र सिंह गिल
 
 
भीम स्टेडियम खेल प्रतियोगिता परिणाम

भिवानी, 21 जुलाई : 
खेलों की नर्सरी कहे जाने वाले भिवानी जिले में बालिकाओं की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से स्थानीय भीम स्टेडियम में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को उत्साहपूर्ण माहौल में आगाज हुआ। खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र गिल के दिशानिर्देशों में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले भर से आई अंडर-11, 14, 17 और 19 आयु वर्ग की बालिका खिलाडिय़ों ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। यह पूरी प्रतियोगिता जिला खेल अधिकारी विद्यानंद, नोडल अधिकारी सत्यवान कोच एवं जोनल सचिव मदनगोपाल की कुशल देखरेख में अनुशासित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जा रही है। प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर बालिकाओं में जबरदस्त उत्साह और खेल भावना देखने को मिली। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित इस स्पर्धा में एथलेटिक्स सहित अन्य खेलों में बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया कि सही अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में नया मुकाम हासिल कर सकती हैं। मैदान में मौजूद खेल प्रेमियों और कोचों ने खिलाडिय़ों का तालियों से लगातार हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर खुशी जताते हुए खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र गिल ने कहा कि खेल न केवल हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि जीवन में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और विपरीत परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने की सीख भी देते हैं। भिवानी की बेटियों ने हमेशा से ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि अंडर-11 से लेकर अंडर-19 तक की बालिकाओं के लिए आयोजित यह प्रतियोगिता हमारी जमीनी स्तर की प्रतिभाओं को तराशने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। शिक्षा के साथ-साथ खेलों का यह संगम बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक है। जिला खेल अधिकारी विद्यानंद की देखरेख में मैदान व्यवस्था और खेल नियमों का सख्ती से पालन कराया गया। नोडल अधिकारी सत्यवान कोच और जोनल सचिव मदनगोपाल की टीम ने खिलाडिय़ों के पंजीकरण से लेकर मुकाबलों के संचालन तक हर स्तर पर उत्कृष्ट प्रबंधन का परिचय दिया। पीटीआई विनोद पिंकू ने बतासया कि बालिकाओं की सफल प्रतियोगिताओं के समापन के बाद, भीम स्टेडियम में लडक़ों के मुकाबलों की शुरुआत होगी। 23 जुलाई से बालकों के अंडर-11, 14, 17 और 19 आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अवसर पर प्राचार्य रीमा परमार, सीमा सरदाना, वंदना महता, राजेश्वर ढिल्लो, सुखदेव डीपीई, रविन्द्र डीपीई, दयानंद, सुनील कुमार, रामपाल तंवर, संजय यादव, मोतीलाल, अनिता खेड़ा, सरिता डीपीई, राजवंती प्रवक्ता, सुशीला डीपीई, सुशील पीटीआई सहित अनेक लोग मौजूद रहे। 
बॉक्स
ये रहे परिणाम 
प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए पीटीआई विनोद पिंकू ने बताया कि साफ्टबॉल की अंडर-14, 17 व 19 आयु वर्ग में वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय घुसकानी की टीम विजेता रही। वही बेसबॉल की अंडर-19 में तिगड़ाना व अंडर-14 व 17 में घुसकानी की टीम विजेता रही। इसके अलावा 100 मीटर की अंडर-17 बालिका वर्ग में उषा जी.एच.एस. नंगाल ने पहला, मानवी बी.पी.एस. भिवानी ने दूसरा तथा दिव्या जी.जी.एस.एस.एस. देवसर ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 बालिका वर्ग में साक्षी पी.एस.आर.एस. एस.एस. भिवानी प्रथम रहीं। 200 मीटर की अंडर-17 में वामिका हलवासिया स्कूल ने प्रथम, दिव्या जी.जी.एस.एस.एस. देवसर ने द्वितीय और सावना जी.जी.एस.एस.एस. दिनोद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 में वंशिका रेड रोज स्कूल घुस्कानी प्रथम, साक्षी पंडित सीता राम भिवानी द्वितीय और नैंसी जी.एस.एस.एस. ढ़ाणा लाडनपुर तृतीय रहीं। 400 मीटर की अंडर-17 वर्ग में वामिका ने एक बार फिर पहला स्थान झटका, जबकि प्रीति (जी.एस.एस.एस. कितलाना) दूसरे व पलक (जी.जी.एस.एस.एस. साई) तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-19 वर्ग में वंशिका ने प्रथम, रश्मि (जी.जी.एस.एस.एस. तिगड़ाना) ने द्वितीय और निशा (जी.एस.एस.एस. साई) ने तृतीय स्थान हासिल किया। 800 मीटर की अंडर-17 में आरती (जी.जी.एस.एस.एस. दिनोद) प्रथम, प्रीति (जी.एस.एस.एस. कितलाना) द्वितीय और सुदीक्षा (एच.पी.एस. भिवानी) तृतीय रहीं। अंडर-19 में योगिता (जी.जी.एस.एस.एस. तिगड़ाना) ने पहला, खुशी ने दूसरा और डोली ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-17 की 1500 मी. में मंजू (जी.जी.एस.एस.एस. दिनोद) प्रथम, हर्षिता बीपीएस द्वितीय व सोनल (जी.जी.एस.एस.एस. भिवानी) तृतीय रहीं। अंडर-19 की 1500 मी. में तन्नू (जी.जी.एस.एस.एस. दिनोद) ने बाजी मारी। क्रॉस कंट्री 3 किमी की अंडर-19 वर्ग में नेहल (डी.डब्ल्यू.पी.एस. भिवानी) ने पहला स्थान प्राप्त किया। वही अंडर-17 की ट्रिपल जंप में साक्षी (जी.जी.एस.एस.एस. देवसर) प्रथम व दिव्या द्वितीय रहीं। हाई जंप में गुंजन उत्तम बाई भिवानी ने पहला स्थान हासिल किया।  पोल वॉल्ट की अंडर-17 में गुंजन (उत्तमी बाई) प्रथम व साक्षी द्वितीय रहीं, जबकि अंडर-19 में ज्योति (जी.जी.एस.एस.एस. भिवानी) ने प्रथम स्थान पाया। अंडर-17 हर्डल में गरिमा (बी.डी.एस. स्कूल भिवानी) और अंडर-19 हैमर थ्रो में साक्षी (रेड रोज स्कूल घुस्कानी) ने पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा योगा प्रतियोगिता में अंडर-11 बालिका योगा में मौलिका (के.एम.पी.एस. भिवानी) प्रथम, ख्याति (डी.आर.पी. बी.पी.एस. भिवानी) द्वितीय, इशानी तृतीय, विश्रुता चतुर्थ, विजेता पंचम और वाण्या छठे स्थान पर रहीं। अंडर-17 में मानवी (वी.एच.एस. हनुमान ढाणी) ने प्रथम, जानवी शर्मा (हलवासिया वी.वी.) ने द्वितीय, निकिता (जी.एम.एस.एस.एस. भिवानी) ने तृतीय, कफी (दिशा पी.एस. कलिंगा) ने चतुर्थ, अंकिता (वी.एच.एस. हनुमान ढाणी) ने पांचवां और प्रीति ने छठा स्थान प्राप्त किया।