DC Sahil Gupta Inspection: खेल सम्मान समारोह के मद्देनजर भिवानी में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक बैठक संपन्न

भिवानी के भीम स्टेडियम में 30 अक्टूबर को होने वाले राज्य स्तरीय खेल सम्मान समारोह की तैयारियों का डीसी साहिल गुप्ता और एसपी मयंक मिश्रा ने जायजा लिया। सीएम नायब सिंह होंगे मुख्य अतिथि।

 
DC Sahil Gupta Bhiwani

डीसी साहिल गुप्ता ने भीम स्टेडियम में अधिकारियों के साथ लिया सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह होंगे राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि

भिवानी, 27 अक्टूबर। डीसी साहिल गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के साथ मंगलवार को स्थानीय भीम स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने एशियाई और पैरा-एशियाई खेलों के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाडिय़ों के सम्मान में 30 अकटूबर समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह की तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंडाल और मुख्य मंच के साथ-साथ पंडाल मेंं प्रवेश मार्ग की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सम्मान समारोह में खिलाडिय़ों के साथ-साथ उनके परिजनों का आना भी स्वाभाविक है। ऐसे में उनके बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के हाथों मंच पर सम्मान पाने वाले खिलाडिय़ों के लिए अलग जगह निर्धारित की जाए।

डीसी साहिल गुप्ता

डीसी ने लोक निर्माण और जनस्वास्थ्य विभाग को स्टेडियम में मुख्य मंच, वीआईपी सीटिंग अरेंजमेंट, दर्शकों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था और वाटरप्रूफ शामियाने के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल और अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था तुरंत पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा और सुचारू यातायात को लेकर पुलिस विभाग को स्टेडियम के भीतर और बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने तथा वीआईपी व आम जनता के वाहनों के लिए अलग रूट व पार्किंग स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए डॉक्टरों की टीम और अत्याधुनिक एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जबकि नगर परिषद को स्टेडियम परिसर और आसपास के रास्तों पर विशेष सफाई अभियान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। बिजली विभाग को कार्यक्रम के दौरान बिना किसी बाधा के निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने और मुख्य स्टेज व साउंड सिस्टम के लिए बैकअप के रूप में हाई-पावर जेनरेटर की व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया है। उन्होंने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए कि पंडाल के प्रत्येक ब्लॉक में पेयजल के कैंपर रखे जाएं। उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि समारोह स्थल में उपयुक्त संख्या में डस्टबीन रखे जाएं। सफाई व्यवस्था का पूरा ध्यान रखा जाए।

डीसी साहिल गुप्ता

डीसी साहिल गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह एक गरिमामयी राज्य स्तरीय समारोह है, इसलिए सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें और तैयारियों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें।

इस दौरान डीएफओ विपिन कुमार, एसडीएम महेश कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, नगराधीश अनिल कुमार, डीएसपी अनूप कुमार व महेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, खेल विभाग के उप निदेशक रामहेर सिंह, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद, डीआइओ अमित लांबा, अग्रिशमन अधिकारी रमन कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।