भिवानी में भाजपा जनकल्याण मंच का हुआ विशाल विस्तार
 

नई नियुक्तियों के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प
 
 
Sukhdev Jagra District President Bhiwani

भिवानी, 12 मई : भाजपा जनकल्याण मंच द्वारा भिवानी में एक संगठनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन विस्तार, नई नियुक्तियों तथा जनकल्याणकारी गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जनकल्याण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी, प्रदेश महामंत्री अशोक मेहरा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बेदी द्वारा किया गया। इस दौरान भाजपा जिला सचिव सोनिया अत्री, महिला मोर्चा जिला सचिव अनुश्री भी विशेष तौर पर मौजूद रहे।


     कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां घोषित की गईं। श्याम चिराग सिंगल को प्रदेश उपाध्यक्ष, सुखदेव जागड़ा कोमंच के जिला अध्यक्ष, डा. रोहित देवसर को एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष, प्रदीप लोचब को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं नवदीप लोचब को युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी साौंपी गई। इस अवसर पर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं का कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश देखने को मिला। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


     कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी ने कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच समाज सेवा, राष्ट्रहित और जनकल्याण की भावना के साथ निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंच का उद्देश्य केवल संगठन विस्तार नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं का समाधान करवाना है। मंच गरीब, मजदूर, किसान, युवा, महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों की आवाज बनकर कार्य कर रहा है।


     प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिलकधारी ने आगे कहा कि संगठन को गांव-गांव, वार्ड स्तर और बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा, ताकि भाजपा जनकल्याण मंच की नीतियों एवं जनहित के कार्यों को प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को मजबूत करने में अपनी भूमिका निभाएं। प्रदेश महामंत्री अशोक मेहरा ने कहा कि भाजपा जनकल्याण मंच हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि मंच समाज के हर जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता के लिए सदैव तैयार रहता है और भविष्य में भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।


    इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद अत्री, हेमंत अत्री, रघुवीर सिंह, पंकज जागड़ा, रोहित यादव, विनय तोशाम, मोहित लोहारू, संदीप कुमार एवं अनिल भानखोड़ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा जनकल्याण मंच के सदस्य उपस्थित रहे।