BKPM Bhiwani Election: सर्वसम्मति से चुने गए प्रधान मनोज महतानी, राधा कृष्ण चावला और प्रेम मेहता रहे चुनाव अधिकारी
भिवानी की चिरंजीव कॉलोनी में बीकेपीएम की वार्षिक आम सभा में मनोज महतानी को निर्विरोध नया प्रधान चुना गया। अविनाश सरदाना की अध्यक्षता में हुई बैठक।
भिवानी में बीकेपीएम के मनोज महतानी निर्विरोध चुने गए प्रधान।
भिवानी में बीकेपीएम की वार्षिक आम सभा चिरंजीव कॉलोनी में प्रधान एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अविनाश सरदाना की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सभा के प्रकल्पों की जानकारी दी गई और वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण सर्वसम्मति से पारित किया गया।इसके बाद अविनाश सरदाना ने अपनी कार्यकारिणी भंग कर दी और राधा कृष्ण चावला तथा प्रेम मेहता को चुनाव चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया । चुनाव प्रक्रिया के दौरान मनोज महतानी का नाम प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया गया, जिसका सभी सदस्यों ने समर्थन किया।
ओम दुरेजा ने मनोज महतानी का नाम प्रधान पद के लिए प्रस्तावित किया और नारायण दास तथा केशवानंद सरदाना ने उनका समर्थन किया ,इसके बाद चुनाव अधिकारियों ने मनोज महतानी को निर्विरोध प्रधान घोषित किया।नवनियुक्त प्रधान मनोज महतानी ने सभी सदस्यों का आभार जताते हुए सभा के कार्यों में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर उपर्युक्त सदस्यों के अलावा सोम प्रकाश चावला, पंकज मेहता,सूरज वर्मा, महेंद्र चांदना,पूर्ण चंद आजाद,जय गोपाल असरानी, विनोद बजाज,अनिल गेरा आदि उपस्थित रहे।