भिवानी CBLU ने जारी की डेटसीट 

 
भिवानी CBLU ने जारी की डेटसीट 

भिवानी स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय (CBLU) ने यूजी एवं पीजी कोर्सेज के मर्सी चांस परीक्षाओं की डेट शीट जारी कर दी है।

परीक्षा नियंत्रक डॉ. पवन गुप्ता द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक विश्वविद्यालय ने यूजी कोर्सेज बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए, बीएड, बीएड स्पेशल, एलएलबी इत्यादि तथा पीजी कोर्सेज के एमए (इकोनॉमिक्स, इंग्लिश, हिस्ट्री, हिंदी, पॉलिटिकल साइंस), एम-फार्मेसी, एमएससी कंप्यूटर साइंस, फिजिक्स, केमेस्ट्री, मैथमेटिक्स, जूलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, ज्योग्राफी, साइकोलॉजी, एमबीए, एमजेएमसी, एमपीईएस, एमएड, एमएड स्पेशल एजुकेशन एंड एपीजीडीजीसी कोर्सेज के मर्सी चांस परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।

उन्होंने बताया कि यह परीक्षाएं 5 अगस्त से सांयकालीन सत्र में दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के नए परिसर में संचालित की जाएगी। विद्यार्थी 5 दिन के अंदर-अंदर मर्सी चांस परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति या समस्या के लिए विश्वविद्यालय की कंडक्ट ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षाओं की डेट शीट विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवा दी गई है। संबंधित विद्यार्थियों को इसकी जानकारी भेज दी गई है। मर्सी चांस की परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट www.cblu.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।