Bhiwani CIA Staff Action: भिवानी में अवैध देसी कट्टे और 10 कारतूस के साथ आरोपी अजय उर्फ मोंटी गिरफ्तार

भिवानी में सीआईए स्टाफ प्रथम की टीम ने बंसीलाल पार्क के पास से अजय उर्फ मोंटी को अवैध देसी कट्टे और 10 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
 
शस्त्र अधिनियम भिवानी

सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार व कारतूस सहित किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपी से एक देसी कट्टा व 10 जिंदा कारतूस किए बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर गिरफ्तार करने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 17.08. 2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी के एएसआई सलीन अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर देवसर चुंगी, भिवानी मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बंसीलाल पार्क, भिवानी की दीवार के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार व कारतूस लेकर खड़ा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर तुरंत रेड की और एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित काबू करने में सफलता हासिल की। 

✍️ गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजय उर्फ मोंटी पुत्र हरभजन निवासी हालूवास गेट, भिवानी के रूप में हुई।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा तथा 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना शहर भिवानी में अभियोग दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा उसके विरुद्ध पहले भी कई अभियोग दर्ज हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने शौक को पूरा करने के लिए उक्त अवैध हथियार उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त एवं इससे जुड़े अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी।