CIA Staff Bhiwani Arrests News 2026: 8 साल से फरार 25 हजार का इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी राजस्थान से गिरफ्तार

भिवानी के सीआईए स्टाफ-2 ने हत्या के मामले में 8 साल से फरार 25,000 रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी मीनू कुमार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पूरी खबर पढ़ें।
 
25000 reward criminal arrested Rajasthan

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने ₹ 25,000/- रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी को किया गिरफ्तार।

हत्या के मामले में 08 वर्षों से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड अपराधी को राजस्थान से किया काबू।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस एवं अपराध शाखा की सभी टीमों को जिले के विभिन्न अभियोगों में वांछित मोस्ट वांटेड एवं इनामी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने हत्या के मामले में पिछले 08 वर्षों से फरार चल रहे ₹ 25,000/- रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी को राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 13.11.2026 को सीआईए स्टाफ भिवानी के उप निरीक्षक बलजीत सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में 08 वर्षों से फरार चल रहे ₹ 25,000/- रुपए के इनामी अपराधी को राजस्थान से काबू किया।

*गिरफ्तार आरोपी की पहचान:*

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मीनू कुमार उर्फ धोलू पुत्र जसबीर निवासी गांव बड़ेसरा, जिला भिवानी के रूप में हुई है।

*अभियोग का विवरण:*

पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अभियोग संख्या 132, दिनांक 09.07.2017, धारा 147, 148, 149, 323, 341, 325, 307, 302, 506, 212 आईपीसी एवं 25 शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बवानी खेड़ा में दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया है।

*वर्ष 2018 में घोषित हुआ था उद्घोषित अपराधी:*

आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा वर्ष 2018 में उदघोषित अपराधी घोषित किया गया था। वहीं, आरोपी की गिरफ्तारी पर माननीय पुलिस महानिदेशक, हरियाणा,  द्वारा वर्ष 2020 में ₹ 25,000/- रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

*पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा आरोपी:*

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 01 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से मामले से जुड़े अन्य तथ्यों एवं वारदात के संबंध में गहनता से पूछताछ की जाएगी।

*पुलिस अधीक्षक का सख्त संदेश:*

पुलिस अधीक्षक भिवानी ने स्पष्ट शब्दों में संदेश दिया है कि जिले में किसी भी प्रकार के अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। भिवानी पुलिस द्वारा भविष्य में भी अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए प्रभावी पुलिस कार्रवाई लगातार जारी रखी जाएगी।