Smuggling Network Arrest Updates: 11.40 ग्राम हेरोइन मामले में जुड़ी एक और कड़ी, सीआईए स्टाफ प्रथम ने मुख्य सप्लायर को भेजा जेल
सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी ने जिले में मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में एक सप्लायर को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस द्वारा जिला में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने तथा नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने मादक पदार्थ हेरोइन सप्लाई करने के मामले में एक अन्य आरोपी सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 24.08.2026 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की पुलिस टीम ने आरोपी तेजस्वी उर्फ साकी पुत्र धर्मेश निवासी जीतू वाला जोहड़ को 11.40 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर भिवानी में अभियोग दर्ज किया गया था।
मामले में पूछताछ के दौरान आरोपी तेजस्वी ने बताया था कि वह उक्त मादक पदार्थ चीकू निवासी भिवानी से खरीदकर लाया था। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी चीकू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में चीकू ने खुलासा किया कि उसने यह मादक पदार्थ आरोपी सोनू से खरीदा था।
पुलिस टीम द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए दिनांक 16.11.2026 को आरोपी सोनू को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान *सोनू पुत्र दीन दयाल निवासी हनुमान ढाणी, जिला भिवानी* के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी सोनू ने बताया कि उसने ही मादक पदार्थ चीकू को सप्लाई किया था, जिसे आगे चीकू ने आरोपी तेजस्वी को दिया था। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ सप्लाई करने के नेटवर्क से जुड़े एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं। आरोपी सोनू के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी व एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज हैं।