Bhiwani CIA Staff 2 Action: भिवानी में अवैध पिस्तौल सहित बदमाश श्याम सुंदर गिरफ्तार, तोशाम के पास पुलिस ने दबोचा

भिवानी पुलिस की सीआईए स्टाफ-2 टीम ने तोशाम से एक आरोपी को देशी पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर जेल भेजा।
 
शस्त्र अधिनियम तोशाम

सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने एक आरोपी को देशी पिस्तौल सहित किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल किया बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में बिना लाइसेंस के अवैध हथियार रखने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने तथा उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिनांक 23.08.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी के मुख्य सिपाही पवन अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर सुरेंद्र चौक, तोशाम के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि सिवानी रोड, तोशाम पर एक चाय के खोखे के पास एक व्यक्ति खड़ा है, जिसके पास बिना लाइसेंस का अवैध हथियार है। पुलिस टीम ने सूचना की गंभीरता को देखते हुए बताए गए स्थान पर नियमानुसार रेड की। इस दौरान पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

✍️ गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्याम सुंदर पुत्र सत्यवान, निवासी ढाणी माऊ, जिला भिवानी के रूप में हुई है।

✍️ पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल बरामद किया है।

आरोपी श्याम सुंदर के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत अभियोग थाना तोशाम में पंजीबद्ध कर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने यह अवैध पिस्तौल अपनी निजी सुरक्षा के लिए 20,000 रुपये में खरीदकर लाया था। आरोपी के विरुद्ध पहले भी एक अभियोग दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं।

जिला पुलिस भिवानी द्वारा अवैध हथियार रखने एवं उनकी खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।