CIA Staff Bhiwani News: अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद
भिवानी में सीआईए स्टाफ-2 ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार। कब्जे से एक देशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद।
सीआईए स्टाफ-2 भिवानी ने 01 देशी पिस्तौल व 01 जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस किया बरामद।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री मयंक मिश्रा, आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वाले आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सीआईए स्टाफ-2 भिवानी की टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
दिनांक 22.10.2026 को सीआईए स्टाफ-2 भिवानी में तैनात मुख्य सिपाही ओमप्रकाश अपनी पुलिस टीम के साथ गांव कालवास, भिवानी में गश्त ड्यूटी पर मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि निनान बाईपास, भिवानी स्थित पुल के नीचे एक व्यक्ति कहीं जाने की फिराक में खड़ा है, जिसके पास अवैध हथियार व कारतूस हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्परता से मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और एक व्यक्ति को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
गिरफ्तार आरोपी की पहचान इशांत पुत्र रमेश, निवासी टाईयान पाना, भिवानी के रूप में हुई है।
बरामदगी व कानूनी कार्रवाई:
पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत थाना औद्योगिक क्षेत्र, भिवानी में अभियोग दर्ज किया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी शौक पूरा करने के लिए अवैध हथियार खरीदकर लाया था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए।