नागरिक अस्पताल में छोटे बच्चों की जांच के लिए एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित
 

भिवानी नागरिक अस्पताल में 0-14 साल के बच्चों में टीबी के लक्षण और बचाव पर ट्रेनिंग। वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर के सहयोग से एमओ और नर्सिंग ऑफिसर्स को दी गई जानकारी।

 
डॉ. रघुबीर शांडिल्य सीएमओ

भिवानी, 06 मई : स्थानीय चौ. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में छोटे बच्चों की टीबी जांच के लिए एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम वैल्र्ड हैल्थ पार्टनर संस्था की तरफ से आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम में वल्र्ड हैल्थ पार्टनर से कृष्ण बजाड़ डीपीसी भी मौजूद रहे। इस दौरान जीरो से 14 साल तक के बच्चों में होने वाली टीबी बीमारी के लक्ष्ण व बचाव के तरीके बताए गए। शिविर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रघुबीर शांडिल्य, उप सिविल सर्जन डा. सुमन विश्वकर्मा पहुंचे।

इस मौके पर मास्टर ट्रेनर डा. रीटा सिसोदिया व डब्ल्यूएचओ डा. अमन सचदेवा ने बच्चों में टीबी के सामान्य लक्षणों में लगातार खांसी, वजन कम होना, बुखार आना, रात में पसीना आना और भूख ना लगने जैसे लक्ष्णों बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे में टीके लक्ष्ण दिखे तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केदं्र पर जाकर जांच करवाएं। सरकार द्वारा दी जाने वाली टीबी के नि:शुल्क इलाज और पोषण सहायता की भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में सभी सीएचसी, एसडीएच व जीएच से सभी एमओ व सीनियर नर्सिंग ऑफिसर को गेस्टिक लवाज व इंडोसपोटम की ट्रेनिंग भी दी गई। इसके अलावा क्यूआर कोड रैफरल के द्वारा अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में रैफर की जानकारी दी।