Haryana Hospital Protest: भिवानी में जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसव के बाद बच्चे की मौत, सीसीटीवी और अल्ट्रासाउंड की उठाई मांग

भिवानी नागरिक अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा। लापरवाही के आरोपों के बीच परिजनों ने न्याय मिलने तक शव लेने से किया इंकार, अस्पताल में धरना जारी।

 
hospital negligence Haryana news

भिवानी नागरिक अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा,लापरवाही के आरोपों के बीच परिजनों का धरना

न्याय मिलने तक शव लेने से इनकार।

भिवानी के चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल में नवजात की मौत के बाद विवाद बढ़ गया है। जच्चा-बच्चा वार्ड में बेड पर प्रसव के बाद नवजात की मौत होने पर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। बुधवार को परिजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर दोषी डॉक्टरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।

पीड़ित पिता कुलदीप के अनुसार, तीन बेटियों के बाद बेटे के जन्म की खुशी थी, लेकिन कुछ ही देर में परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। प्रदर्शनकारियों ने जच्चा-बच्चा वार्ड में सीसीटीवी लगाने और 24 घंटे अल्ट्रासाउंड सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई। परिजनों ने न्याय मिलने तक नवजात का शव लेने से इनकार कर दिया है। मामले में अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने आना बाकी है।