Bhiwani Dera Theft Case: भिवानी के डेरे में चोरी की वारदात का पर्दाफाश, पुलिस ने पंजाब निवासी आरोपी राहुल को पकड़ा

भिवानी सिविल लाइन थाना पुलिस ने राजीव कॉलोनी स्थित डेरे से लाखों रुपये चोरी करने के आरोपी रसोइए को गिरफ्तार कर ₹4,00,000 की राशि बरामद की।
 
हरियाणा क्राइम समाचार

थाना सिविल लाईन पुलिस भिवानी ने डेरे में रखें बैग से लाखों रुपये चोरी करने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस टीम ने आरोपी से चोरी की गई रकम में से ₹ 4,00,000 की राशि की बरामद।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार, आईपीएस द्वारा जिला पुलिस को जिले में चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस भिवानी ने डेरे से लाखों रुपये चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में शिकायतकर्ता ने थाना सिविल लाईन पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी कि राजीव कॉलोनी में उनके समाज का डेरा है, जहां राहुल नाम का युवक खाना बनाने का काम करता था। शिकायतकर्ता के अनुसार राहुल ने अलग-अलग तारीखों में उनके बैग से करीब 8-9 लाख रुपये चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

दिनांक 19.08.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाईन भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-13 के मुख्य सिपाही अशोक कुमार ने डेरे से बैग में रखे लाखों रुपये चोरी करने की वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार किया।

✍️ गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राहुल पुत्र नरेश निवासी रामनगर बस्ती, संगरूर, पंजाब के रूप में हुई है।

✍️ पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई रकम में से ₹ 4,00,000/- रुपए बरामद किए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अपने शौक पूरे करने और पैसों के लालच में आकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 02 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर चोरी की गई शेष राशि तथा वारदात से संबंधित अन्य तथ्यों का पता लगाया जाएगा।