Haryana Bhiwani District Court: भिवानी में नशा पीड़ितों और पीड़ित महिलाओं की सहायता व्यवस्था की जांच, सीजेएम पवन कुमार के कड़े निर्देश

भिवानी के सीजेएम पवन कुमार ने नशा मुक्ति केंद्र व सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण कर उपचार, परामर्श और पुनर्वास सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।
 
Sakhi One Stop Center Bhiwani

सीजेएम पवन कुमार ने नशा मुक्ति केंद्र व सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण

उपचार, परामर्श और पुनर्वास सुविधाओं का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

भिवानी, 02 नवंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम)-कम-सचिव पवन कुमार ने जिले के नशा मुक्ति केंद्र और सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपचार प्रक्रियाओं, परामर्श सेवाओं तथा पुनर्वास से संबंधित सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया।

डीएलएसए

सीजेएम पवन कुमार ने दोनो केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को उपचार एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद महिलाओं को आवश्यक सहायता प्रदान करने से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्रों में आने वाले लोगों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। साथ ही उपचार, परामर्श और पुनर्वास से संबंधित सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल सके। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की स्थिति का जायजा लेना तथा संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा।