Bhiwani Congress Tiranga Yatra: भिवानी में स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस की विशाल बाइक तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
तिरंगा यात्रा के साथ भिवानी में गूंजे देशभक्ति के नारे, कांग्रेस कमेटी ने निकाली बाइक तिरंगा यात्रा
हमारी आज़ादी के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीदों की याद दिलाता है आज़ादी का महापर्व : प्रदीप गुलिया जोगी
देश को बाहरी दुश्मनों के साथ-साथ देश व भाईचारा विरोधी ताकतो से भी बचाना जरूरी : प्रदीप गुलिया जोगी
भिवानी, 15 अगस्त : आज़ादी के महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस की शहरी व ग्रामीण जिला कमेटी की ओर से शहर में बाइक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति के रंगों में सराबोर इस यात्रा में युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और शहर की सडक़ों को तिरंगे की शान से गुलजार कर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित क्राउन प्लाजा मॉल से हुई। यहाँ भारी संख्या में युवा तिरंगे झंडे हाथों में थामे और अपनी बाइकों पर राष्ट्रीय ध्वज सजाए एकत्रित हुए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों के साथ यात्रा को रवाना किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण देशभक्तिमय हो गया। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी यह बाइक तिरंगा यात्रा आकर्षण का केंद्र रही। रास्ते में नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
तिलक भवन पर हुआ समापन और सभा विभिन्न मार्गों की परिक्रमा करते हुए यह यात्रा जैन चौक स्थित तिलक भवन पर संपन्न हुई। यहाँ एक सभा का आयोजन किया गया, जहाँ स्वतंत्रता सेनानियों और देश के शहीदों को नमन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष प्रदीप गुलिया जोगी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज़ादी का यह महापर्व हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों की याद दिलाता है, जिनके बलिदान के कारण आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। आज की इस युवा शक्ति और बाइक यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि भिवानी का युवा देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने के लिए हमेशा सबसे आगे खड़ा है। हमें उनके सपनों का भारत बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा।
प्रदीप गुलिया जोगी ने कहा कि आज देश को बाहरी दुश्मनों ने बचाने के साथ साथ ऐसे अंदुरी दुश्मनों से भी बचाने की आवश्यकता है, जो देश के संविधान की मुल भावनाओं से खिलवाड़ कर रहे है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश में नफऱत और दुश्मनी का जहर आपसी भाईचारे में घोल रही है तथा संविधान व मौलिक अधिकारो का हनन करने पर तुली हुए है, जिसको कड़ी हद तक लोग समझ चुके है। लेकिन कांग्रेस ऐसी मंशाओ को कभी पूरा नहीं होने देगी तथा आपसी भाईचारे को तोडऩे वाली ताक़तों का डटकर सामना करेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश की प्रगति, शांति और आपसी सौहार्द को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर धीरज सिंह, कमल सिंह, विजय नरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शास्त्री, सतवीर परमार, मनदीप सुई, देवराज महता, अक्षित घणघस एनएसयूआई, शिव कुमार चांगिया, बिरेंद्र वाल्मीकि, विजेंद्र सिवाच सेवादल, कमल, ईश्वर प्रधान, दीपेश सारसर, अमन तंवर राघव, सुमित बराड़, डा. जयवीर गोयत, मा. बलवंत घणघस, बलवान पार्षद, बलबीर सरोहा, सुमित जांगड़ा, शीला गौरा, रवि सोलंकी, डा. फूल सिंह धनाना, संजय गांधी, श्यामलाल चारण, मुकेश पहलवान, शमशेर जांगड़ा, पुनीत नुनीवाल, प्रेम सिंह, सुनील उमरावत, रामतिलक, अशोक ढ़ोला, सज्जन जोगी, तोलाराम शर्मा, महेंद्र बिधनोई, सज्जन जोगी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

