कांग्रेस कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित, नवनियुक्त भिवानी शहरी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कौशिक का किया स्वागत
 

दिनेश कौशिक की नियुक्ति से भिवानी में संगठन को मिलेगी एक नई ऊर्जा : प्रदीप जोगी 
 
 
भिवानी राजनीतिक समाचार

भिवानी, 18 जून : स्थाानीय रोहतक रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में वीरवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यह कार्यक्रम कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी के नेतृत्व में आयोजित किया गया था। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के नवनियुक्त भिवानी शहरी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कौशिक का स्वागत और सम्मान करना था। समारोह के दौरान शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी की अगुवाई में उपस्थित अनेक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कौशिक को फूल-मालाएं पहनाकर और बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के इस जोश से पूरा कार्यालय परिसर कांग्रेस जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
      इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने दिनेश कौशिक की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके नेतृत्व पर पूरा भरोसा जताया। प्रदीप जोगी ने कहा कि दिनेश कौशिक को भिवानी शहरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने से संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी। दिनेश कौशिक एक कर्मठ और जमीनी नेता हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि वह कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में तेजी से कार्य करेंगे। जोगी ने कहा कि आज देश और प्रदेश में जनता कांग्रेस की तरफ बड़ी उम्मीदों से देख रही है। ऐसे में संगठन के हर पदाधिकारी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने और जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया।
     अपनी नियुक्ति और मिले इस भव्य सम्मान से अभिभूत नवनियुक्त शहरी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कौशिक ने कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र, सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद चौ. दीपेंद्र सिंह हुड्डा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष अनिरूद्ध चौधरी, शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल सहित शीर्ष नेतृत्व और जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वह भिवानी शहर के हर वार्ड और बूथ स्तर पर जाकर कांग्रेस को मजबूत करेंगे और पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे।
      इस सम्मान कार्यक्रम में इस अवसर पर नरेश तंवर जीएम, ईश्वर शर्मा उपाध्यक्ष, संजय गांधी, विरेंद्र वाल्मीकि, शिवकुमार चांगिया, प्रकाश भाट, बिजेंद्र सिवाच, लक्ष्मण वर्मा, डा. फूल सिंह धनाना, सुमित बराड़, शीला गौरा, समीर खटीक, रवि सोलंकी, महेंद्र यादव, पुरूषोत्तम शर्मा, अनिल सोलंकी, पुनीत नुनीवाल, सुरेश प्रधान, संजय शर्मा पूर्व चेयरमैन, बिट्टू शर्मा पूर्व बीडीसी, ओमबीर यादव, राजपाल शर्मा, राजेश शर्मा, राजकुमार सोलंकी, रमेश मास्टर, शिव कलिंगा, राधेश्याम शर्मा, पप्पू गुज्जर, राजबीर गुज्जर, श्रीभगवान शर्मा,ख् बलबीर सरोहा, शिवकुमार धानक, धीरज टिकाणा, सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने दिनेश कौशिक को बधाई देते हुए संगठन हित में मिलकर काम करने का संकल्प लिया।