भिवानी अदालत परिसर फायरिंग मामला : आरोपी अजय कुमार काबू 

 
भिवानी अदालत परिसर फायरिंग मामला : आरोपी अजय कुमार काबू 

फतेहाबाद।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में थाना सदर फतेहाबाद पुलिस ने वर्ष 2025 में भिवानी अदालत परिसर में हुई फायरिंग की घटना में शामिल दूसरे आरोपी अजय कुमार @ भोला पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी डांडमा, जिला चरखी दादरी को काबू किया है। इससे पहले इसी मामले में एक अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

अब गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।
       थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल के आसपास की CCTV फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की।

मौके पर पूरी सतर्कता और तकनीकी साधनों का उपयोग कर आरोपी को पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने अभियोग संख्या 341 दिनांक 08.09.2025 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस की तत्परता और कुशल कार्रवाई के कारण अब तक सभी मुख्य आरोपी न्यायालय में पेश किए जा चुके हैं या किए जाने वाले हैं।
      पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने जनता से अपील की है कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध के मामले में नागरिक तुरंत पुलिस को सूचना दें।