कोर्ट परिसर फायरिंग मामले का मुख्य आरोपी विनोद गिरफ्तार, भेजा गया जेल

भिवानी कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग करने वाले मुख्य आरोपी विनोद उर्फ बिन्नू को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट ने आरोपी को हिसार जेल भेजने के आदेश दिए। अन्य आरोपियों की तलाश जारी।

 
हरियाणा क्राइम न्यूज़

प्रेस नोट
जिला पुलिस भिवानी
दिनांक: 16, अप्रैल 2026

थाना सिविल लाईन पुलिस ने कोर्ट परिसर के बाहर कैंटीन के पास युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के मामले में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस भिवानी द्वारा जिले में गंभीर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। इन्हीं निर्देशों की अनुपालना में थाना सिविल लाईन पुलिस ने कोर्ट परिसर के बाहर फायरिंग की गंभीर वारदात में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी के इंचार्ज उप-निरीक्षक विशेष कुमार को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि अरविंद नामक युवक किसी कार्य से कोर्ट परिसर आया हुआ था, जहां कैंटीन के पास कुछ युवकों ने उस पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। सूचना में यह भी बताया गया कि आरोपी फायरिंग के बाद बीपीएस स्कूल की ओर झाड़ियों के रास्ते से फरार हो गए हैं।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए उप-निरीक्षक विशेष कुमार द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर बताए गए क्षेत्र में सघन चेकिंग व सर्च अभियान चलाया गया। सर्चिंग के दौरान आरोपियों जितेंद्र व जीतू ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में जितेंद्र के पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य आरोपी श्रीपाल को मौके पर ही काबू कर लिया गया था।

मामले में थाना सिविल लाइन भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था।

दिनांक 15.04.2026 को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना सिविल लाइन भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर-13 के इंचार्ज एएसआई विजय कुमार द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में मुख्य आरोपी को माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट हासिल कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपों की पहचान विनोद उर्फ बिननू पुत्र रमेश कुमार निवासी जीतू वाला जोहड़ भिवानी के रूप में हुई है।

आरोपी को पेश माननीय न्यायालय में कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया था रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में गहनता से पूछताछ की गई आरोपी को रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आज  पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार हिसार भेजने के आदेश दिए हैं आरोपी पर पहले भी जिले में संगीन धाराओं के तहत कई मामले दर्ज है। अभियोग में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।