थाना साईबर क्राईम पुलिस भिवानी ने टाटा सोलर एजेंसी दिलाने के नाम पर ₹ 8,72,200/- रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री सुमित कुमार के निर्देशानुसार जिले में आम नागरिकों के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम भिवानी पुलिस ने टाटा सोलर एजेंसी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में 03 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में सुनील निवासी भिवानी ने थाना साइबर क्राइम भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह विभिन्न कंपनियों की सोलर एजेंसी संचालित करता है तथा नई सोलर एजेंसी लेने के लिए उसने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसी दौरान आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट के माध्यम से स्वयं को टाटा सोलर एजेंसी उपलब्ध करवाने वाला बताकर अलग-अलग समय पर विभिन्न ऑनलाइन ट्रांजैक्शनों के माध्यम से उससे कुल ₹ 8,72,200/- की राशि प्राप्त कर ली। इसके बाद न तो उसे सोलर एजेंसी उपलब्ध करवाई गई और न ही उसकी राशि वापस की गई शिकायत के आधार पर थाना साईबर क्राइम भिवानी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना साईबर क्राईम भिवानी के सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिल्ली से चार आरोपियों को पटना बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आर्यन पुत्र निरंजन निवासी गंगापुर जिला जहानाबाद हाल निवासी विजयनगर रुकनपुरा पटना, अभिषेक कुमार पुत्र अजय निवासी रायपुर जिला पटना हाल निवासी रुकनपुरा पटना ईद्र लोक पुत्र अशोक निवासी में जिला नालंदा बिहार हाल निवासी विजयनगर रुकनपुरा पटना के रूप में हुई है।
पुलिस टीम द्वारा सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर 07 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बतलाया कि आरोपी आर्यन व अभिषेक धोखाधड़ी के लिए कॉल करते थे वही इंद्रलोक उन्हें जानकारी उपलब्ध कराता था।
रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की जाएगी तथा मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

