Bhiwani DC Camp Office Independence Day: भिवानी में डीसी साहिल गुप्ता ने कैंप कार्यालय में फहराया तिरंगा

भिवानी डीसी कैंप कार्यालय में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर डीसी साहिल गुप्ता ने ध्वजारोहण कर बधाई दी।
 
80वां स्वतंत्रता दिवस भिवानी

- डीसी साहिल गुप्ता ने कैंप कार्यालय परिसर में फहराया तिरंगा


भिवानी, 15 अगस्त। डीसी कैंप कार्यालय परिसर में 80 वां स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में डीसी साहिल गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पुलिस की टुकड़ी ने राष्टï्रीय ध्वज को सलामी दी। डीसी ने कैंप कार्यालय में नियुक्त सभी कर्मचारियों का मुंह मीठा करवाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।


डीसी श्री गुप्ता ने अपना संदेश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे वीर सैनिकों व स्वतंत्रता सेनानियों के अमूल्य बलिदान की याद दिलाता है। हमें एक लंबे संघर्ष के बाद आजादी मिली है। हमें अपने वीर शहीदों को कभी नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आसमान में लहराता तिरंगा हमारे गौरव का प्रतीक है। यह देश की आन-बान और शान है। हमें अपने राष्ट्र के सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए। हमारे अंदर देशभक्ति की भावना का होना जरूरी है। राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक इंसान का योगदान जरूरी है।