- गंभीर मामलों में शिकायतकर्ता को संतुष्ट करके ही अपलोड करें एटीआर: डीसी
 

- डीसी रैंकिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान आने पर मुख्यालय  से डीसी की कार्यशैली हुई प्रशंसा
 
 
एक्शन टेकन रिपोर्ट

भिवानी, 26 जून। डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर से संबंधित शिकायतों, जन संवाद पोर्टल पर लंबित प्रकरणों तथा विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गंभीर मामलों में शिकायतकर्ता को संतुष्ट करके ही एटीआर पोर्टल पर अपलोड करें।
बैठक में डीसी श्री गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंभीर मामलों में एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) अपलोड करने से पहले संबंधित शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसे संतुष्ट करें ताकि शिकायत रिओपन ना हो। उन्होंने लंबित मामलों, जिले के रूके हुए कार्य व मामलों की विस्तार से समीक्षा कर त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

बॉक्स
डीसी रैंकिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान आने पर मुख्यालय  से डीसी की कार्यशैली हुई प्रशंसा

बैठक में मुख्यालय से वीसी के माध्यम से प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव शेखर विद्यार्थी ने भी जिलाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीसी रैंकिंग में प्रदेश में दूसरा स्थान आने पर शेखर विद्यार्थी ने डीसी की कार्यशैली की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि वे नियमानुसार शिकायतों का निस्तारण करें तथा आवश्यकता अनुसार रिक्वेस्ट रिन्यूअल अथवा नोट फिजिबल का विकल्प अपना सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो मामले नोट फिजिबल श्रेणी में आते हैं, उन्हें मुख्यालय को भेजा जाए।
इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, डीएसपी अनूप कुमार, उप वन राजिक अधिकारी डॉ. राजेश वत्स, जनस्वास्थ अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा, डीईओ निर्मल दहिया, जिला समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार, ईओ राजा राम, एलडीएम राजन मल्होत्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।