- वॉटर स्टॉल के शुभारंभ पर डीसी साहिल गुप्ता ने स्वयं पिलाया लोगों को नींबू पानी
 

- डीसी साहिल गुप्ता ने बस स्टैंड पर किया कृपाल रूहानी मिशन की नि:शुल्क वॉटर स्टॉल सेवा का शुभारंभ
- वॉटर स्टॉल के शुभारंभ के दौरान डीसी ने किया बस स्टैंड पर सुविधाओं का निरीक्षण
 
 
Self Help Group Canteen Bhiwani

भिवानी, 01 मई। डीसी साहिल गुप्ता ने स्थानीय बस स्टैंड पर कृपाल रूहानी मिशन आश्रम की नि:शुल्क वॉटर स्टॉल सेवा का शुभारंभ किया। डीसी ने इस दौरान लोगों केा अपने हाथ से स्वयं नींबू पानी पिलाया। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम के दौरान पेयजल की सेवा करना पुण्य का काम है। साधन संपन्न लोगों और संस्थाओं को जल सेवा में आगे आना चाहिए। इस दौरान डीसी ने बस स्टैंड परिसर में सफाई व्यवस्था, स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन और हैप्पी कार्ड जारी करने की सेवाओं का निरीक्षण किया।


डीसी ने कहा कि गर्मी के मौसम के दौरान पानी की किल्लत होना स्वाभाविक है। पानी की एक-एक बूंद की कीमती है। गर्मी के दौरान पानी की आवश्यकता बढ़ जाती है और ऐसे समय में पेयजल उपलब्ध करवाना मानव सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने लोगों से पानी की प्रत्येक बूंद का महत्व समझने और जल संरक्षण को अपनाने का आह्वान किया। इस दौरान रूहानी मिशन से बताया कि यह निशु:क वॉटर स्टॉल गर्मी के मौसम के दौरान 30 जून तक संचालित रहेगी। उनका प्रयास है कि बस में सफर करने वालों के साथ-साथ अन्य राहगीरों को पेयजल का सामना ना करना पड़े।


वहीं दूसरी ओर डीसी ने बस स्टैंड परिसर सफाई व्यवस्था, स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन तथा हैप्पी कार्ड जारी करने की सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने जीएम रोड़वेज दीपक कुंडू को निर्देश दिए कि बस स्टैंड परिसर में खाली उपयुक्त जगह पर महिला स्वयं सहायता समूहों को दुकानों की जगह दी जाए ताकि वे अपना रोजगार चला सके। डीसी ने यहां पर कैंटीन संचालकों से बात की और खाने-पीने की वस्तुओं में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात प्रबंधक को निर्देश दिए कि हैप्पी कार्ड लंबित न रखें।
इस दौरान कृपाल रूहानी मिशन आश्रम से अजमेर सिंह, हेमंत, योगेश, सुरेंद्र, सुंदर, अमित भारद्वाज, सचिन भारद्वाज, सौरभ भारद्वाज, भावना, पूनम, शकुंतला भंडारी, विमला व कांता आदि उपस्थित रही।
*********