शहर को गंदगी से मुक्त कर सुंदर व स्वच्छ बनाने में आमजन का सहयोग जरूरी: डीसी
 

- पत्रकार वार्ता में डीसी साहिल गुप्ता ने आमजन से किया शहर को गंदगी से मुक्त बनाने का आह्वïान
 
 
हरियाणा प्रशासनिक समाचार
भिवानी, 03 जून।   डीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की बिजली, पेयजल व सीवरेज आदि समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से गंभीर है। शहर को गंदगी से मुक्त बनाने में आमजन का सहयोग जरूरी है। शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए सामाजिक संस्थाओं और प्रबुद्घजनों को जिला प्रशासन के साथ आना होगा। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे सडक़ों के किनारे या गलियों में इधर-उधर कचरा ना डालें।
डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय द्वारा शहर में अनेक स्थानों को कचरा मुक्त बनाकर उनका सौंदर्यकरण किया गया था, लेकिन लोगों द्वारा वहीं या उस स्थान के आसपास स्थान पर कचरा डालना सही नही है। शहर को गंदगी से मुक्त बनाने में लोगों को जिला प्रशासन के साथ आना होगा। उन्होंने बताया कि गंदगी से संबंधित शिकायत देने के लिए शहरी स्थानीय निकाय द्वारा बाकायदा नंबर जारी किए गए हैं। नागरिक 18002031371, 8053609453 और 8053609445 पर सफाई व्यवस्था से संबंधित शिकायत दे सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे लोगों को गलियों या सडक़ों पर अतिक्रमण ना करें। प्रशासन द्वारा समय-समय पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है।
डीसी ने कहा कि सिंचाई विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे नहरों से जलघर तक पूरा पानी पहुंचे। बीच में कहीं भी पानी की बर्बादी ना हो, नालों या पाईप लाइन की सफाई दुरूस्त हो और पानी की कहीं चोरी ना हो। वहीं दूसरी ओर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को भी समुचित पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए जा चुके हैं। अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में पेयजल से संबंधित किल्लत है तो वहां पर टैंकरों से पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे पेयजल की बर्बादी ना करें। पेयजल से गाडिय़ां ना धोएं और पशु ना नहलाएं। नलों पर टोंटी रखें। इस दौरान एडीसी दीपक बाबू लाल करवा और नगराधीश अनिल कुमार भी मौजूद रहे।