- डीसी ने सुनी सेक्टर 13 और 23 की समस्याएं
 

- सेक्टरों की समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर परिषद को दिए निर्देश
 
 
Civic Facilities Bhiwani

भिवानी, 01 मई।   डीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय के डीआरडीए सभागार में सेक्टर 13 और 23 की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ सेक्टरों की समस्याएं सुनी। डीसी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि इतना अधिक पैसा खर्च करने के बाद भी यदि सेक्टरवासियों को समस्याओं का सामना करना पड़े तो यह सही नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को सेक्टरों में सडक़ों की जल्द से जल्द दशा सुधारने, पार्कों के रखरखाव करने, ओपन जिम का सामान दुरूस्त करने व सीवर व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए।


डीसी के समक्ष सेक्टर-23 से रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि महेन्द्र सिंह श्योराण ने सडक़ों मरम्मत करने, सडक़ों से पानी निकासी, जर्जर बिजली के खंबे बदलने, पंडित नेकीराम पार्क में काफी लंबे समय से गिरे बिजली का पाले उठवाने और पार्क में बैठने के लिए बैंच, शहीद भगत सिंह चौक के पास ग्रीन बेल्ट में दो शेडनुमा छतरी लगवाने की मांग रखी। इसी प्रकार से सेक्टर-13 से रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन से पंडित राम किशन शर्मा ने सेक्टर में मकानों व गलियों में स्टील की नंबर प्लेट लगवाने, पाकों का रख-रखाव व सफाई, पार्कों में झुलों को दुरूस्त करवाने, पार्क की चारदीवारी, सडक़ व सीवरेज व्यवस्था दुरूस्त करवाने की शिकायत डीसी के समक्ष रखी।  
डीसी ने हुड्डïा व नप के अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों के लिए जो बजट उपलब्ध है, उससे शीघ्र कार्य करवाया जाए तथा जहां अतिरिक्त बजट की आवश्यकता है तो उसका एस्टीमेट तैयार कर मुख्यालय भेजा जाए ताकि रूके हुए कार्यों को शीघ्र करवाया जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बारिश के मौसम से पहले सीवरेज व्यवस्था दुरूस्त की जाए। सेक्टर के डिस्पोजल सही होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन पार्कों में झूले व ओपन जिम का सामान लगा हुआ है, वे पूरी तरह दुरुस्त अवस्था में होने चाहिए। जहां उपकरण खराब हैं, उन्हें तुरंत ठीक करवाया जाए। इसके साथ ही पार्कों की चारदीवारी बनवानी सुनिश्चित की जाए और साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखा जाए।  उन्होंने सडक़ मरम्मत व अन्य निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


डीसी ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सेक्टर वासियों को स्वास्थ्य, सीवरेज, सडक़ व ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाओं से संबंधित किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े।
इस दौरान डीएमसी हरबीर सिंह, सीटीएम अनिल कुमार, एसई बिजली विभाग विनोद पुनिया सहित अनेक अधिकारियों के अलावा सेक्टर 13-23 के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
** ****