Bhiwani DC Sahil Gupta News 2026: भिवानी डीसी साहिल गुप्ता के सख्त निर्देश: लाल डोरे के मालिकाना हक के लिए दावे एवं आपत्तियों का पूरा रिकॉर्ड दुरुस्त रखें
दावे एवं आपत्तियां लेने का पूरा रिकार्ड दुरूस्त रखें: डीसी साहिल गुप्ता
डीसी साहिल गुप्ता ने दिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ मुख्यालय से किया स्वामित्व पोर्टल लॉंच
भिवानी, 18 नवंबर। डीसी साहिल गुप्ता ने लघु सचिवालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदेशभर में लाल डोरे मकानों व प्लाटों को कानूनी तौर पर मालिकाना हक देने की प्रक्रिया में दावे एवं आपत्तियां लेने के लिए पोर्टल शुरु कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोर्टल के साथ-साथ तहसीलदार और नायब तहसीलदार अपने-अपने संबंधित गांवों में ग्राम सचिव व पटवारियों के माध्यम से लोगों के दावे एवं आपत्तियां लें। दावे- एवं आपत्तियों का पूरा रिकॉर्ड बनाएं। दावे- एवं आपत्तियों निपटान पारदर्शिता के साथ हो।
डीसी ने बताया कि हरियाणा आबादी देह (स्वामित्व अधिकारों का निहित होना, अभिलेखन और समाधान) अधिनियम, 2025 व नियम, 2026 के तहत अब गांवों के लाल डोरे के भीतर बने मकान, दुकान और प्लॉट का स्थायी मालिकाना रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा। इसके तहत अंतिम रिकॉर्ड में दर्ज व्यक्ति को स्वामित्व अधिकार प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जिससे उन्हें अपनी संपत्ति का पक्का कानूनी प्रमाण मिल सकेगा। डीसी ने राजस्व विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गांवों में मुनादी करवाकर लोगों को इस बारे में जागरूक करें ताकि कोई भी व्यक्ति दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने से वंचित ना रहे।
वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री श्री सैनी ने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करने को लेकर स्वामित्व पोर्टल लांच किया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों व राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोग घर बैठे दावे एवं आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। अपनी प्रॉपर्टी के रिकॉर्ड को घर बैठ देख सकते हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य लाल डोरे के प्लॉट या मकान के रूप में नागरिकों के पसीने की कमाई सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्य को पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाया जाए।
अवसर पर भिवानी के एसडीएम महेश कुमार, सिवानी की एसडीएम विजया मलिक, लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार भौरिया, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, तहसीलदार जयबीर सिंह सहित सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार मौजूद रहे।