Haryana Sports Update: महिला आयोग चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी ने धनाना में विजेताओं को बांटे पुरस्कार, बेटियों की प्रतिभा को सराहा
भिवानी के गांव धनाना में आयोजित अंडर-50 किग्रा जूनियर महिला नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में भावड़ की टीम बनी विजेता। राज्य महिला आयोग चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी ने बांटे पुरस्कार।
जिला भिवानी की बेटियों ने खेलों में किया है हरियाणा का नाम रोशन: चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी
खेलों में गांव धनाना की बेटी रहती हैं सबसे आगे: ऊषा प्रियदर्शी
राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी ने गांव धनाना में आयोजित अंडर 50 कि.ग्रा. जूनियर महिला नेशनल स्टाइल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता में की मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत
कड़े मुकाबले में गांव भावड़ की टीम गांव पाई की टीम को पछाड़ कर बनी विजेता
भिवानी, 19 अक्टूबर। गांव धनाना की तीनों ग्राम पंचायतों द्वारा गांव के स्वामी गणेशानंद हाई स्कूल में अंडर 50 कि.ग्रा. जूनियर महिला नेशनल स्टाईल ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में कड़े मुकाबले में जिला सोनीपत से गांव भावड़ की टीम जिला कैथल के गांव पाई की टीम को पछाड़ कर विजेता बनी और 41 हजार रुपए की राशि का पुरस्कार अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर रही पाई की टीम को 31 हजार रुपए का ईनाम मिला। मुकाबले में भावड़ की टीम के 30 अंक और कैथल के 23 अंक रहे। गांव कुंगड़ और भालोठ की टीमें संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही, जिनको 11-11 हजार रुपए की राशि इनाम स्वरूप दी गई।
पुरस्कार राशि प्रदान करते हुए चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी ने कहा कि खेल शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और संघर्ष करने की भावना विकसित करते हैं। आज बेटियां खेलों सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का वास्तविक अर्थ बेटियों को समान अवसर, सम्मान और आगे बढऩे के लिए बेहतर मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि महिला आयोग महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी महिलाओं के हितों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।

प्रतियोगिता के दौरान भावड़ की टीम से खिलाड़ी रीतिका को बेस्ट रेडर का खिताब मिला, जिसके लिए उसको 5100 रुपए इनाम स्वरूप दिए गए, इसी प्रकार से इसी टीम से काफी व आरती को बेस्ट कैचर चुना गया, जिसके लिए उनको 5100-5100 रुपए भेंट किए गए। प्रतियोगिता में हरियाणा के अलावा पंजाब, दिल्ली, एमपी से 47 टीमों ने भाग लिया।
इस दौरान राज्य महिला आयोग की वाईस चेयरपर्सन मीना परमार ने चेयरपर्सन ऊषा प्रियदर्शी का स्वागत किया। इस मौके पर सर्व जातीय जाटू खाप चौरासी के उपाध्यक्ष कुलदीप घणघस, धनाना प्रथम से सरपंच ममता शर्मा, धनाना द्वितीय के सरपंच वेदपाल जांगडा और धनाना तृतीय के सरपंच राजेश कुमार, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद, सहायक आबकारी एवं काराधान अधिकारी पवन घणघस, गांव की कबड्डी नर्सरी कोच रमेश कुमार, पूर्व सरपंच रणधीर सिंह, बाबा ब्रह्मचारी खेल प्रोत्साहन कमेटी के प्रधान संदीप जांगडा, युवा एकता मंच के प्रधान रविन्द्र घणघस, बाबा ब्रह्मïचारी गौशाला कमेटी के प्रधान रामपाल व हरिकिशन, समाज सेवी सुशील अत्री व अजीत घणघस, जिला पार्षद राहुल मुंढाल, सुनील ठेकेदार मदनहेडी, कोच जयबीर शर्मा, कबड्डी कोच संजय कुमार, हरीस्वरूप व चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय से खेल निदेशक सुरेश मलिक, सामाजिक कार्यकर्ता रविन्द्र घणघस के अलावा गांव के अनेक गणमान्य नागरिक व खेल प्रसंशक मौजूद रहे।