Haryana Minister Rajesh Nagar News: भिवानी में जन समस्याएं सुनते हुए लापरवाह बिजलीकर्मी पर गिरी गाज, बिल की भरपाई के निर्देश
अधिकारी नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लें: मंत्री राजेश नागर
पंचायत भवन में आयोजित हुई जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक
बैठक में रखे कुल 13 परिवादों की सुनवाई के दौरान मंत्री राजेश ने किया 9 का मौके पर ही समाधान
भिवानी, 18 सितंबर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री राजेश नागर की अध्यक्षता में स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोकसंपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में 13 परिवाद रखे गए, जिनकी मंत्री ने सुनवाई की। सुनवाई के दौरान मंत्री श्री नागर में नौ मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। मंत्री श्री नागर ने 13 परिवादों की सुनवाई की, जिनमें 9 परिवादों का मौके पर ही निपटारा किया। सोलर बिजली बिल से संबंधित एक मामले में मंत्री ने लापरवाही बरतने वाले बिजली कर्मी से बिजली बिल भरपाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को नागरिकों की बिजली-पेयजल आदि मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लें। इस दौरान भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, डीसी साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, एडीसी दीपक बाबूलाल करवा, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेन्द्र कौशिक उपस्थित रहे।
मंत्री श्री नागर ने सेवा नगर निवासी महावीर के परिवाद की सुनवाई करते हुए पेयजल अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति का समय बढ़ाने के निर्देश दिए। वहीं न्यू हाउसिंंग बोर्ड, सेक्टर-13 निवासी सुखबीर सिंह के परिवाद की सुनवाई करते हुए श्री नागर ने विधायक घनश्याम सर्राफ को मध्यस्थता करने व शिकायतकर्ता की गली से फरियाद पर सीसीटीवी कैमरे हटवाने के लिए पुलिस को निर्देश दिए। रोहतक गेट निवासी गोपाल कुमार के बिजली बिल परिवाद में सर्वोच्च न्यायालय के जजमेंट अनुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। आटो मार्केट निवासी तेजपाल सिंह के दुकान किराए से संबंधित परिवाद की सुनवाई पर अधिकारियों ने बताया कि इस मामले का निपटारा कर दिया गया है।

जिला झुंझनू निवासी कुलोथ कला निवासी जोगेन्द्र के परिवाद की सुनवाई करते हुए मंत्री ने तुरंत प्रभाव से बिजली मीटर लगाने के निर्देश दिए। गांव धनाना-द्वितीय निवासी कुनाल के जमीन के मालिकाना हक के परिवाद में नियमानुसार जमीन की तकसीम करवाने के निर्देश दिए। विद्यानगर निवासी कशमीर सिंह के सोलर सिस्टम से संबंधित परिवाद की सुनवाई करते हुए मंत्री ने निगम के अधिकारियों को मामले में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी से ही बिजली बिल की भरपाई के निर्देश दिए। विद्या नगर निवासी मीना एवं अन्य सदस्यों के मंदिर में लाउडस्पीकर से ध्वनि प्रदूषण संबंधित परिवाद की सुनवाई करते हुए मंत्री ने भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ को मामले में मध्यस्थता करने को कहा।
गांव गारणपुरा कलां निवासी सूरजभान के सोलर सिस्टम से संबंधित परिवाद की सुनवाई पर मंत्री नेे डीसी साहिल गुप्ता के सुझाव पर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा संकल्प अभियान के तहत लगाए जाने वाले शिविर में इस तरह के मामलों का निपटारा करें। गांव गुजरानी निवासी रमेश कुमार के निजी अस्पताल में उसकी पत्नी की मौत होने से संबंधित परिवाद की सुनवाई करते हुए मंत्री ने पुलिस अधीक्षक को मामले पर गहनता व त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। गांव मिताथल निवासी सरवेंद्र सिंह के जलभराव की स्थिति में बिजली कनेक्शन की सुनवाई पर मंत्री ने तहसीलदार को शिकायकर्ता के साथ मौका निरीक्षण कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए।

गांव अजीतपुरा निवासी संदीप के कर्ज माफी से संबंधित परिवाद की सुनवाई करते हुए मंत्री ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को रिक्वरी किए जाने के निर्देश दिए। गांव सिरसी निवासी संदीप कुमार के गांव के विकास कार्यों में अनियमितता बरते जाने के परिवाद की सुनवाई करते हुए श्री नागर ने संबंधित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण सामग्री के जांच के लिए लैब में भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आते ही उचित कार्रवाई करें। एडवोकेट संदीप कौशिक के परिवाद की सुनवाई करते हुए पुलिस को निर्देश दिए कि वे शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार कार्रवाई करें।
बैठक में डीएफओ विपिन कुमार आईएफएस, भिवानी एसडीएम महेश कुमार, सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल, तोशाम के एसडीएम संदीप कुमार, डीएसपी अनूप कुमार, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ रविन्द्र दलाल, डीडीपीओ सोमबीर कादयान, डीआरओ राजकुमार, तहसीलदार जयबीर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति, जिला महामंत्री रमेश पचेरवाल व रेखा राघव, नवीता तंवर, कष्ट निवारण समिति के गैर समिति सदस्य शीशराम चेयरमैन, एडवोकेट हरि सिंह सांगवान, कमल सिंह फौजी, सुनील वर्मा नंबरदार, बबिता तंवर, सीमा बंसल, रामकिशन हलवासिया, शिवराज बागड़ी, सोनू सरपंच कलिंगा, महेंद्र यादव, राजकुमार जमालपुर आदि मौजूद रहे।