Bhiwani District Jail: जिला कारागार पहुंचे CJM पवन कुमार, किचन से लेकर जेल अस्पताल तक की व्यवस्थाएं जांचीं

सीजेएम पवन कुमार ने भिवानी जिला जेल का औचक निरीक्षण कर कैदियों की समस्याएं सुनीं और लीगल एड क्लीनिक का जायजा लिया।
 
हरियाणा न्यूज अपडेट्स

सीजेएम पवन कुमार ने जेल का किया औचक निरीक्षण


भिवानी, 12 अगस्त। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के चेयरमैन व जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह के निर्देशानुसार प्राधिकरण के सीजेएम-कम-सचिव पवन कुमार ने बुधवार को स्थानीय जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैदियों-हवालातियों को उनके केसों में आ रही मुश्किलों को सुना व समस्याओं के समाधान संबंधी जानकारी दी।


सीजेएम ने जिला कारागार की बैरकों व जेल में स्थापित कानूनी सहायता क्लीनिक और जेल अस्पताल का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किचन व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जेल अधिकारियों को खाना पकाने में साफ-सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएलएसए व जेल स्टाफ सहित मौजूद रहे।