SDM Mahesh Kumar News: भिवानी में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 19 नवंबर को होगा आयोजित: 15 से 29 वर्ष के युवा 16 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
धूमधाम से मनाया जाएगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव: महेश कुमार
जिला स्तरीय युवा महोत्सव 19 नवंबर को
15 से 29 वर्ष के कलाकार ले सकते हैं भाग,16 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन
नशा मुक्त युवा – विकसित भारत थीम पर होगा महोत्सव, प्रथम स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को मिलेंगे 4100 रुपये
एसडीएम ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव-2026 को लेकर दिए जरूरी निर्देश
भिवानी, 04 नवंबर। एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित उनके कार्यालय में 19 व 20 नवंबर को आयोजित होने वाला जिला युवा महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों को आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि युवा महोत्सव में किसी प्रकार की कमी नही रहनी चाहिए। युवा महोत्सव में इच्छुक युवा 16 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस महोत्सव में 15 से 29 वर्ष के कलाकार ले सकते हैं। प्रतियोगिताओं का आयोजन 19 नवंबर को तथा पुरस्कार वितरण समारोह 20 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा – विकसित भारत रखी गई है। महोत्सव के बारे में अधिक जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई से संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में एसडीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि आईटीआई व राजीव गांधी महिला कॉलेज में आयोजित होने वाले महोत्सव में युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने युवाओं से महोत्सव में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि वे 16 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 4100 रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 3100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 2100 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रत्येक विद्या में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि महोत्सव की मुख्य थीम नशा मुक्त युवा – विकसित भारत रखी गई है। महोत्सव के तहत समूह लोक नृत्य, समूह लोक गीत, चित्रकला, समूह नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन तथा समूह लोक वाद्य यंत्र वादन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चित्रकला एवं कविता लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), भिवानी में होगा। राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में लोक नृत्य, लोक गीत, नुक्कड़ नाटक एवं लोक वाद्य यंत्र वादन सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
इस दौरान आईटीआई से शिक्षुता एवं प्लेसमेंट अधिकारी पंकज सोनी,चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय ज्ञानेंद्र, सहायक प्रो. ललित कुमार, माय भारत से जितेंद्र सैनी, सहायक प्रो. रणधीर सिंह, डिप्टी डीईओ राजबाला, डॉ. मनोज कुमार तनेजा सहित जिला युवा महोत्सव आयोजन समिति के सभी सदस्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।