चौधरी खेमचन्द स्टेडियम बुशान के एथलिटों ने जिला स्कूल एथलैक्टिस में 30 पदक जीते
 

भिवानी के भीम स्टेडियम में आयोजित जिला स्कूल खेलों में बुशान एथलेटिक नर्सरी के खिलाड़ियों ने 30 पदक जीते। इनमें से 15 खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन हुआ है।

 
भिवानी खेल समाचार

भिवानी। 29 से 31 जुलाई तक यहां भीम स्टेडियम में आयोजित जिला स्कूल खेलों में बाबा भैरूनाथ स्पोटर्स एसोसिएशन बुशान की एथलेटिक नर्सरी के 11 लडक़े व 10 लड़कियों ने 30 पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सेवानिवृत जिला खेल अधिकारी जयसिंह ने बताया कि इन बच्चों में 15 लडक़े लड़किया राज्य स्तर पर एथलैटिक खेलों में भाग लेंगे। बाबा पूर्णनाथ महंत ने सभी पदक विजेता खिलाडिय़ों का माला पहनाकर व प्रसाद खिलाकर आशीर्वाद दिया। गांव के सरपंच मेहरचंद, चौधरी धर्मसिंह संडवा, पवन बुशान व जगदीश स्वामी इस खेल प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के साथ भीम स्टेडियम गए थे। एनजेएम स्कूल, मुंगीपा स्कूल व राजकीय स्कूल बुशासन के प्राचार्यों व स्टाफ सदस्यों ने भी खिलाडिय़ों की सहायता की थी। उन्होंने बताया कि 19 वर्ष आयु वर्ग लडक़ों में आशीष ने रजत,दिपांशु ने चक्का फेंक में रजत, मनीष ने 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में लडक़ों में रवि ने 100 मीटर में हर्डल व जेवलीन थ्रो में स्वर्ण, कपिल ने 400 मीटर रेस में स्वर्ण, पुनीत ने ऊंची कूद में स्वर्ण, अंकित ने गोला फैंक में रजत, चक्का फैंक में कांस्य, रोहित ने त्रिकूद में कांस्य पदक प्राप्त किया। 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रियांशु ने ऊंची कूद में स्वर्ण, कार्तिक ने ऊंची कूद में कांस्य पदक प्राप्त किए। लड़कियों में 19 वर्ष आयु वर्ग में सीमा ने 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण, लम्बी कूद में रजत, जानवरी ने 400 मीटर हर्डल्स में प्रथम , 17 वर्ष आयु वर्ग में दीक्षा ने लम्बी कूद व 100 मीटर हर्डल में स्वर्ण, ऊंची कूद में तृतीय, मुस्कान ने ऊंची कूद में द्वितीय, अन्नी त्रिकूद में रजत पदक, सान्वी ने चक्का फेंक में रजत, दिव्या ने त्रिकूद व 100 मीटर हर्डल में कांस्य पदक, रविना ने 400 मीटर हर्डल में कांस्य पदक प्राप्त किए। लड़कियों में 14 वर्ष आयु वर्ग में संध्या ने 100 मीटर लंबी कूद में स्वर्ण, मन्नत ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण व लम्बी कूद में रजत पदक प्राप्त किया।