बिजली पानी को लेकर डा.अम्बेडकर कालोनी निवासियों ने सौंपा ज्ञापन 
 

सामाधान शिविर और पब्लिक हेल्थ अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
 
 
भिवानी समाधान शिविर ज्ञापन

भिवानी 21 जुलाई... पिछले काफी दिनों से पीने के पानी और अघोषित बिजली के कटों से परेशान डा. अम्बेडकर कालोनी निवासियों ने सामाधान शिविर और पब्लिक हेल्थ के SE सुनील रंगा को ज्ञापन सौंपा। कालोनी निवासी राजू मेहरा, सतबीर डाबला, धर्मबीर रंगा, पवन डाबला, चन्द्रभान सुरलिया, मनीराम प्रजापति,रत्न मिस्री, कुलबीर बिलावल ने बताया की हमारे क्षेत्र डा.अम्बेडकर कालोनी, इन्द्र नगर बिसिया वाली जोहड़ी, न्यू अम्बेडकर कालोनी में पीने के पानी की भारी समस्या है। 3-4 दिन में पानी आता है और उसमें भी बहुत कम प्रेशर खोला जाता है जिससे की गलियों में पानी सप्लाई नहीं पहुंच पाती। साथ ही 700-800 घरों पर केवल मात्र एक ट्रांसफर लगा हुआ है जिससे उसके जम्फर उठ जाते हैं या फिर दबाव से फ्यूज उड़ जाते हैं। रात रात भर स्थानीय लोगों को बैठकर काटनी पड़ रही है। इसके साथ ही पुरानी तारों की केबल से आऐ दिन बिजली में फाल्ट हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने आज समाधान शिविर में पहुंचकर उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा और उसके बाद एस ई पब्लिक हेल्थ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा पानी की सुचारू सप्लाई की मांग की। इस मौके पर राजू मेहरा , सतबीर डाबला, धर्मबीर रंगा, पवन डाबला, चन्द्रभान सुरलिया, मनीराम प्रजापति,रत्न मिस्री, कुलबीर बिलावल, अमित घोष सहित अनेक लोग उपस्थित थे।।।