भिवानी में करंट लगने से B.A. के स्टूडेंट की मौत:खेत में पानी की पाइप लाइन बदल रहा था आया बिजली के तार की चपेट में
भिवानी के दुदवा गांव में 20 वर्षीय बीए छात्र की खेत में करंट लगने से मौत। पाइप बदलते समय बिजली की तार की चपेट में आया छात्र। पढ़ें पूरी दुखद खबर।
Jun 11, 2026, 18:28 IST
भिवानी / 11 जून 2026
भिवानी जिले के दुदवा गांव में बुधवार शाम खेत में पानी की पाइप बदलते समय करंट लगने से 20 वर्षीय छात्र सौरव सिंह की मौत हो गई। सौरव बीए अंतिम वर्ष का छात्र था। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम सौरव सिंह अपने खेत में पानी की पाइप बदल रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार की चपेट में आने से उसे करंट लगा। वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा।
परिजन उसे तुरंत लोहारू के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। हालत गंभीर होने पर उसे उप नागरिक अस्पताल लोहारू रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता करते हैं मजदूरी
सौरव सिंह एक साधारण परिवार से था। उसके पिता मजदूरी करते हैं और माता गृहिणी हैं। परिवार में उसकी एक शादीशुदा बड़ी बहन और एक छोटा भाई है।
पीपली पुलिस चौकी के जांच अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि मृतक के पिता महेंद्र सिंह के बयान के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
सत्यवीर सिंह ने किसानों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे खेतीबाड़ी के कार्यों के दौरान विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि खेतों में काम करते समय बिजली की तारों और अन्य विद्युत उपकरणों से सुरक्षित दूरी बनाकर रखें