भिवानी: पार्किंग की मांग को लेकर पूर्व पार्षद का अनोखा विरोध, सड़क पर धरना
भिवानी के सरकुलर रोड पर पार्किंग की भारी किल्लत के खिलाफ पूर्व पार्षद ईश्वर मान ग्रिल पर धरने पर बैठे। खाली पड़ी पुलिस जमीन को पार्किंग बनाने की रखी मांग।
Jun 11, 2026, 18:40 IST
भिवानी के सरकुलर रोड पर उस समय राहगीर और प्रशासनिक अधिकारी सन्न रह गए, जब पूर्व पार्षद ईश्वर मान सडक़ के बीचों-बीच लगी लोहे की ग्रिलों के ऊपर धरने पर बैठ गए। ईश्वर मान का आरोप है कि अधिकारी बार-बार गुहार लगाने के बाद भी कुंभकरणी नींद सोए हुए हैं,
मामला शहर के सबसे व्यस्त इलाके घंटा घर और हांसी गेट के बीच का है। नेहरू पार्क के बिल्कुल साथ पुलिस विभाग की करीब एक एकड़ बेशकीमती जमीन पिछले कई दशकों से खाली पड़ी है। इस जमीन का पुलिस विभाग खुद तो कोई इस्तेमाल नहीं कर रहा, दूसरी ओर इस व्यस्त रोड पर दर्जनों छोटे-बड़े बैंक, व्यापारिक संस्थान और सैकड़ों दुकानें हैं, जहां रोजाना हजारों लोगों का आना-जाना होता है। पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने के कारण लोग सडक़ों पर वाहन खड़े करने को मजबूर हैं, जिससे हर समय यहां भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तुरंत प्रभाव से इस खाली पड़ी एक एकड़ जमीन को अस्थाई या स्थाई पार्किंग के रूप में तब्दील नहीं किया गया, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा।