रोड़वेज महाप्रबंधक भरत परमार ने गांव घुसकारी के सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों से साधा संवाद, दिए सफलता के मंत्र
स्व. सचिन दलाल की स्मृति में घुसकारी के सरकारी में वॉटर कूलर का किया उद्घाटन
सरकारी स्कूल से निकलकर भी हासिल की जा सकती है बड़ी सफलता : भरत परमार

May 18, 2026, 16:16 IST
भिवानी, 18 मई : स्व. सचिन दलाल की स्मृति में उनके परिवार द्वारा गांव घुसकानी स्थित वीर शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया। इस अवसर पर मनदीप दलाल, संजय दलाल एवं रमेश दलाल अपने पूरे परिवार सहित उपस्थित रहे। वाटर कूलर का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरियाणा रोड़वेज महाप्रबंधक भारत परमार द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्ष्मी देवी ने की। कार्यक्रम का आयोजन शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू की देखरेख में किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में यशपाल सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य धर्मराज, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप प्रजापति एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इस मौके पर शारीरिक शिक्षक विनोद सिंह पिंकू ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की समस्या के बारे में स्व. सचिन दलाल परिवार को अवगत करवाया गया था। दलाल परिवार ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय को वाटर कूलर भेंट कर एक सराहनीय कार्य किया है। पिंकू ने कहा कि शिक्षा के मंदिर में किया गया यह दान स्व. सचिन दलाल को सच्ची श्रद्धांजलि है। बच्चे भगवान का रूप होते हैं और विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, इसलिए इस प्रकार का कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।
विद्यालय की छात्राओं एवं छात्रों के साथ भारत परमार द्वारा मन की बात कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने बच्चों से आत्मविश्वास, अनुशासन एवं लक्ष्य निर्धारण पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चों के मन में घबराहट एवं संकोच होता है, जिसे इस प्रकार के संवाद कार्यक्रमों से दूर किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढऩे के लिए सकारात्मक सोच, मेहनत और निरंतर प्रयास करने के टिप्स भी दिए। मुख्य अतिथि भारत परमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विनोद पिंकू उनके बहुत अच्छे मित्र हैं और वे हर कार्य को पूरी निष्ठा एवं सकारात्मक सोच के साथ करते हैं। चाहे खेलों की बात हो या शिक्षा की, उनके द्वारा तिगड़ाना क्लस्टर पर शुरू की गई बदलाव की पाठशाला एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई ही जीवन में आगे बढऩे का सबसे बड़ा माध्यम है। वे स्वयं एक सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी रहे हैं और साधारण परिवार से निकलकर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुओं के मार्गदर्शन, ईमानदारी, सकारात्मक सोच एवं कठिन परिश्रम को दिया तथा विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
स्वर्गीय सचिन दलाल के बड़े भाई मनदीप दलाल ने कहा कि शारीरिक शिक्षक विनोद पिंकू ने उन्हें विद्यालय में स्वच्छ पेयजल की समस्या के बारे में अवगत कराया था। उन्होंने कहा कि बच्चों के हित में होने वाले हर कार्य में उनका परिवार सदैव सहयोग के लिए तैयार रहेगा। उनके आग्रह पर ही आज इस वाटर कूलर का शुभारंभ भारत परमार द्वारा करवाया गया।
वहीं स्व. सचिन दलाल परिवार की तरफ से सभी बच्चों को फल वितरित किए गए। ग्रामीणों एवं विद्यालय स्टाफ की तरफ से मुख्यातिथि भरत परमार महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन को पदोन्नति उपरांत स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यशपाल सिंह, प्रदीप प्रजापति जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, धर्मराज ब्लॉक समिति घुसकानी-गुजरानी, लक्ष्मी देवी मौलिक मुख्याध्यापिका, अनिल शर्मा, गुड्डी देवी, बबीता देवी, अनिल हिंदी अध्यापक, बिजेंद्र कंप्यूटर शिक्षक, नवीन ढांडा, बिमला एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।