Maharishi Valmiki Jayanti Bhiwani: "भगवान वाल्मीकि का जीवन सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत", जानिए राजू मेहरा के विचार
भिवानी की आंबेडकर कॉलोनी स्थित गुरु रविदास धर्मशाला में महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई। राजू मेहरा ने युवाओं को वाल्मीकि जी की शिक्षाएं अपनाने का संदेश दिया।
गुरु रविदास धर्मशाला में धूमधाम से मनाई महर्षि बाल्मिकी जयती
भगवान बाल्मिकी का जीवन सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत.. राजू मेहरा
भिवानी 26 अक्टूबर... डा.अम्बेडकर कालोनी स्थित गुरू रविदास धर्मशाला में आज महान संत शिरोमणि गुरु महर्षि बाल्मीकि जयंती को मनाया गया। इस मौके पर युवा पीढ़ी को महर्षि बाल्मीकि जी के संघर्ष पूर्ण जीवनकाल जिसमें उन्होंने सम्पूर्ण मानवता के लिए काम किया था से सिखने का आह्वान किया गया।
जजपा जिला प्रवक्ता एंव शहीदे आज़म वीर ऊधम सिंह प्रदेश महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजू मेहरा ने कहा की भगवान वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण भारतीय संस्कृति आदर्श जीवन मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम ग्रंथ है उनके विचार हमें सत्य,धर्म,कर्तव्य और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। महान संत महर्षि वाल्मीकि जी ने समाज को एकजुट करने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी आज की युवा पीढ़ी को महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन काल से सीख कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाओं को जीवन में अपनाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान और मानव जीवन के कल्याण के अत्थान के लिए कार्य करना चाहिए।

इस मौके पर राजू मेहरा साहिल बंगालिया,मोंटी अजय जोगी ,देवेंद्र शर्मा ,दीपक जांगड़ा ,नताशा वर्मा ,निकिता वर्मा ,सोनू चौहान ,हिमांशु अंकुर ,राकेश वर्मा,छोटू वाल्मीकि ,संदीप सतविंदर पंघाल ,कमल बराड दीपांशु सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।।