भिवानी: गुरुजी जन्मोत्सव पर भव्य महा सत्संग, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब
भिवानी की राम नगर कॉलोनी में गुरुजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। महा सत्संग में हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग। जानें कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां।
भिवानी में गुरुजी के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह देखने को मिला। इस पावन अवसर पर राम नगर कॉलोनी स्थित पंजाबी कम्युनिटी सेंटर में गुरुजी संगत भिवानी द्वारा भव्य महा सत्संग का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालु गुरुजी का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
7 जुलाई को गुरुजी के जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे देश और विदेश में महा सत्संग का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में भिवानी में भी श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला।
महा सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन और गुरु वंदना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरुजी के चरणों में माथा टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया । इस विशेष अवसर पर गुरुजी के जन्मोत्सव को यादगार बनाने के लिए एक बेहद आकर्षक और भव्य स्पेशल केक तैयार किया गया। लाल रंग की मनमोहक थीम, रंग-बिरंगे फूलों की सजावट और गुरुजी के दिव्य स्वरूप ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। संगत ने श्रद्धा के साथ गुरुजी के जन्मोत्सव का उत्सव मनाया। महा सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन और गुरु वंदना से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने गुरुजी के चरणों में माथा टेककर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया ।
कार्यक्रम के अंत में गुरुजी संगत भिवानी के सेवादारों द्वारा सभी श्रद्धालुओं को दिव्य लंगर प्रसाद एवं जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केक वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त कर सेवा और सत्संग के इस आयोजन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर बताया।
भक्ति, सेवा और श्रद्धा के इस पावन संगम ने एक बार फिर गुरुजी की शिक्षाओं—प्रेम, सेवा और मानवता—का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस जन्मोत्सव को यादगार बना दिया।

