DC Sahil Gupta: भिवानी में हरियाणा दिवस हीरक जयंती समारोह की धूम; नगराधीश अनिल कुमार बोले—हर क्षेत्र में समृद्ध है प्रदेश
हरियाणा प्रदेश आज हर क्षेत्र में है समृद्ध: नगराधीश अनिल कुमार
हरियाणा के विकास में है किसान, जवान, महिला शक्ति, व्यापारी, खिलाड़ी, उद्योगपति सहित हर वर्ग का योगदान
डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में पंचायत भवन में हुआ जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन
भिवानी, 01 नवंबर। हरियाणा दिवस के अवसर पर रविवार को प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पंचायत भवन में डीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में एक भव्य एवं शानदार जिला स्तरीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। नगराधीश अनिल कुमार ने समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. त्रिलोकचंद, जिला खेल अधिकारी विद्यानंद यादव, चौ. बंसीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य मंजीत सिंह व डीआईओ अमित लांबा मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान नगराधीश अनिल कुमार ने कहा कि हरियाणा प्रदेश ने विगत 60 वर्षों में अभूतपूर्व प्रगति की है,जिसमें हर वर्ग का योगदान रहा है। समारोह के दौरान कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय हीरक जयंती समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

नगराधीश ने अपना संदेश देते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश के विकास में मेहनती किसान, ऊर्जावान जवान, महिला शक्ति, व्यापारी, खिलाड़ी, उद्योगपति हर वर्ग का योगदान रहा है। जहां एक तरफ देश की सेना में हर दसवां जवान हरियाणा प्रदेश का है, वहीं खिलाडिय़ों ने अपनी ताकत व प्रतिभा से विश्व में हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा हर क्षेत्र में समृद्घ है। दूसरी तरफ से देखें तो इसी हरियाणा की कुरुक्षेत्र की पावन पवित्र भूमि से भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश देकर मानव जाति को कत्र्तव्य बोध करवाया, जिसका आज पूरा विश्व अनुशरण कर रहा है। उन्होंने समारोह में मौजूद युवाओं से प्रदेश की तरक्की में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने हरियाणा की तरक्की और खुशहाली के साथ-साथ प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती ने समारोह को भव्य रूप दिया। वहीं सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग से दलबीर सिंह की भजन मंडली ने प्रदेश के विकास और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित भजनों की प्रस्तुती दी।
समारोह के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया ने कहा कि हरियाणा के बेटों के साथ-साथ यहां की बेटियों ने खेलों में पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अर्जुन की तरह लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें। चिंता की बजाय चिंतन के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया।

महाराजा नीमपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय से इतिहास विषय के प्रवक्ता डॉ. राजकुमार शर्मा ने हरियाणा की प्रगति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नए-नए नेशनल हाई-वे, खेतों मे लहलाती फसलें,नए-नए उद्योग, निरंतर बन रहे विश्वविद्यालय और मेडिकल कॉलेज यहां के विकास का प्रमाण हैं।
समारोह के दौरान कुरुक्षेत्र में आयोजित प्रदेश स्तरीय हीरक जयंती समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया, जिसमें महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब का संबोधन सुनाया गया। पंचायत भवन में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ सभी का अभिवादन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके साथ ही एसआरएस स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी। इस दौरान समारोह में प्रस्तुति देने वाली स्कूली छात्राओं व मुख्य मेहमानों को जिला प्रशासन की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।