स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई : सीएचसी मानहेरू की टीम ने डिकॉय ऑपरेशन से लिंग जांच नेटवर्क की तोड़ी कमर
अवैध लिंग जांच नेटवर्क के खिलाफ एक ही दिन में 4 स्थानों पर की छापेमारी
कन्या भ्रूण हत्या जैसे घिनौने सामाजिक अपराध किसी भी कीमत पर नहीं है बर्दाश्त : डा. रीतू फौगाट

May 25, 2026, 17:23 IST
भिवानी, 25 मई : प्रदेश में गिरते लिंगानुपात को सुधारने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय अभियान को जमीनी स्तर पर शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कड़े दिशा-निर्देशों के तहत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानहेरू की चिकित्सा अधिकारी इंचार्ज डा. रितु फोगाट के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में कुल 4 डिकॉय ऑपरेशन (गुप्त छापेमारी) कर अवैध लिंग जांच नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। टीम में सीएचसी मानहेरू की प्रभारी डा. रितु फोगाट के साथ एएमओ डा. अमित, एचआई कर्म सिंह, ब्लॉक आशा कोर्डिनेटर सुरेंद्र, एसएनओ सुनीता मोरवाल भी शामिल रहे।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग को पिछले कुछ समय से लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थी कि क्षेत्र के कुछ हिस्सों में स्वास्थ्य मानकों को ताक पर रखकर भ्रूण लिंग जांच और अवैध रूप से लिंग चयन करने वाले रैकेट सक्रिय हैं, जिससे कुछ गांवों का लिंगानुपात प्रभावित हो रहा था। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए सीएचसी मानहेरू की प्रभारी डा. रितु फोगाट ने खुद कमान संभाली। डा. फोगाट ने पूरी गोपनीयता बरतते हुए एक अचूक रणनीति तैयार की। इस सघन अभियान के तहत फर्जी गर्भवती महिलाओं को डिकॉय (नकली मरीज) बनाकर संदिग्ध ठिकानों पर भेजा गया। पूरी योजना इतनी सटीक थी कि आरोपियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। बैक-टू-बैैक किए गए इन 4 अलग-अलग ऑपरेशन्स से अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड व लिंग जांच का काला कारोबार करने वाले समाजकंटकों और दलालों के हौसले पस्त हो गए हैं और पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया है।
सीएचसी मानहेरू की प्रभारी डा. रितु फोगाट ने कहा कि लिंग जांच और कन्या भ्रूण हत्या जैसे घिनौने सामाजिक अपराधों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ऐसी अवैध और अनैतिक गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है। यह कार्रवाई तो बस शुरुआत है; आने वाले समय में भी इस तरह के औचक निरीक्षण और डिकॉय ऑपरेशन्स और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेंगे, ताकि हमारी बेटियों को एक सुरक्षित और सम्मानजनक भविष्य मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित, पारदर्शी और साहसिक कार्रवाई पर ब्लॉक आशा कोर्डिनेटर सुरेंद्र ने कहा कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से न केवल समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा, बल्कि बेटियों के प्रति संकीर्ण सोच रखने वाले अपराधियों में कानून का खौफ भी पैदा होगा।